पीएम मोदी की मां को दरभंगा में फिर दी गई गाली, नीतीश कुमार को लेकर भी अभद्र टिप्पणी, वीडियो हुआ वायरल

डेस्कः बिहार के दरभंगा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी मां को लेकर अभद्र टिप्पणी की गई है। पीएम मोदी की मां को गाली देना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। हालांकि लाइव दैनिक इस वायरल वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।

पीएम मोदी की मां को गाली देने वाला निकला ओवैसी का फैन, NRC पर कर चुका है आंदोलन
वायरल वीडियो को लेकर दावा किया जा रहा है कि दरभंगा के बहेड़ी प्रखंड स्थित हावीडीह मध्य पंचायत अंतगर्त मठ्ठाराही चौक पर खुद को आरजेडी समर्थक बताने वाला युवक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर कह रहा है कि बिहार में आरजेडी सरकार और लालटेन तो जलेगा तो जलेगा, लेकिन मोदी के बारे में बोलना चाहते है, मोदी को उखाड़कर मा#** , फेंक देंगे गुजरात में, नीतीश को बोलना चाहते है बेटा तो बाप के बिहार मां#**

पीएम मोदी अपनी मां को याद कर हुए भावुक, कांग्रेस की रैली में कहा गया अपशब्द हर मां का अपमान
इस वीडियो के वायरल होने के बाद स्थानीय लोगों का कहना है कि कोई बाहरी युवक चौक पर आकर वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया। घटना को लेकर इलाके में गहरा आक्रोश है और लोग प्रशासन से इस मामले को लेकर कठोर कार्रवाई की मांग कर रहे है।

See also  बिहार में सोमवार सुबह दर्दनाक हादसा, ट्रक-ऑटो की टक्कर में चार की मौत, कई घायल

पीएम मोदी को मां की गाली देने वाला अरेस्ट, दरभंगा पुलिस ने मो. रिजवान को किया गिरफ्तार
इससे पहले भी राहुल गांधी की वोट अधिकार यात्रा के दौराना दरभंगा के सिमरी थाना क्षेत्र के बिठौली में मंच से मो. रिजवान उर्फ राजा जो पक्चर बनाने का काम करता था, उसने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और नीतीश कुमार को लेकर अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया था। पीएम मोदी की मां को गाली देने के इस वीडियो ने खबू बवाल मचाया। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए युवक को गिरफ्तार कर लिया। बीजेपी ने पीएम मोदी की मां को लेकर हुई अभद्र टिप्पणी को बड़ा राजनीतिक मुद्दा बनाते हुए बिहार बंद तक कराया था, एक बार फिर पीएम मोदी की मां को लेकर की गई अभद्र टिप्पणी ने राजनीकि तापमान को गर्म कर दिया है।

 

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now