‘देश के Gen Z संविधान को बचाएंगे, मैं उनके साथ खड़ा हूं’,….राहुल गांधी का बड़ा बयान

Picture of Live Dainik

Live Dainik

September 18, 2025

‘देश के Gen Z संविधान को बचाएंगे, मैं उनके साथ खड़ा हूं’,....राहुल गांधी का बड़ा बयान

डेस्कः कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि देश के युवा, देश के स्टूडेंट्स और देश के Gen-Z संविधान को बचाएंगे, लोकतंत्र की रक्षा करेंगे और वोट चोरी को रोकेंगे। मैं उनके साथ हमेशा खड़ा हूं। जाहिर है कि राहुल गांधी के इस बयान को लेकर विपक्षी पार्टियां विवाद खड़ा कर सकती हैं क्योंकि हाल ही में पड़ोसी मुल्क नेपाल में Gen-Z ने क्या किया, यह किसी से छिपा नहीं है।

राहुल गांधी ने वोटर लिस्ट में फर्जीवाड़ा का लगाया आरोप, कर्नाटक में 6018 नाम कटे, महाराष्ट्र में 6180 जोड़े गए

Gen-Z के आंदोलन से नेपाल में तख्तापलट हो गया। अब तक के इतिहास में यह Gen-Z का पहला आंदोलन था। ऐसे में राहुल गांधी ने Gen-Z का जिक्र किया है, जिसके अब कई मायने निकाले जा रहे हैं। दरअसल, नेपाल में Gen-Z का यह प्रदर्शन सोशल मीडिया बैन के खिलाफ हुआ था। मगर धीरे-धीरे यह आंदोलन हिंसक रूप ले लिया। इसमें 34 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई जबकि हजारों की संख्या में लोग घायल हुए। Gen-Z के प्रदर्शन के बाद नेपाल में अंतरिम सरकार का गठन हुआ। सुशीला कार्की को नेपाल का अंतरिम पीएम बनाया गया।

See also  झारखंड बीजेपी की दिल्ली में बड़ी बैठक, पीएम मोदी, अमित शाह और नड्डा तय करेंगे उम्मीदवारों के नाम

पीएम मोदी की मां को दरभंगा में फिर दी गई गाली, नीतीश कुमार को लेकर भी अभद्र टिप्पणी, वीडियो हुआ वायरल

वोट चोरी को लेकर राहुल गांधी हमलावर

दरअसल, इन दिनों राहुल गांधी वोट चोरी को लेकर लगातार हमलावर हैं। 18 सितंबर को उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर चुनाव आयोग पर गंभीर आरोप लगाया है। कांग्रेस सांसद ने कहा कि चुनाव आयोग लोगों का वोट डिलीट कर रहा है और इसके लिए गलत मोबाइल नंबरों का इस्तेमाल किया जा रहा है। इस दौरान राहुल ने ये भी दावा किया कि चुनाव आयोग के लोग ही हमें अब ये जानकारी दे रहे हैं।

राहुल के आरोपों पर ECI का जवाब

चुनाव आयोग ने राहुल गांधी के आरोपों को आरोपों को खारिज कर दिया है। आयोग ने कहा कि उनके द्वारा लगाए गए सारे आरोप गलत और निराधार हैं। किसी भी आम नागरिक की तरफ से ऑनलाइन किसी भी वोट को हटाया नहीं जा सकता है। राहुल गांधी ने गलत धारणा बनाई है।

See also  चुनाव के बीच JMM को बड़ा झटका, लिट्टीपाड़ा विधायक दिनेश मरांडी BJP में शामिल

 

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now