बिहार में 10 रुपये के लिए हत्या, नगर पंचायत के ठेकेदार ने पीट-पीट कर मार डाला, आक्रोशित लोगों ने किया NH-जाम

Picture of Live Dainik

Live Dainik

September 18, 2025

बिहार में 10 रुपये के लिए हत्या, नगर पंचायत के ठेकेदार ने पीट-पीट कर मार डाला, आक्रोशित लोगों ने किया NH-जाम

डेस्कः बिहार के जहानाबाद में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां सिर्फ 5 रुपये के विवाद में एक सब्जी विक्रेता की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। यह घटना काको थाना क्षेत्र के काको बाजार की है।मृतक की पहचान मो. मोसिन आलम (पखनपुरा गांव निवासी) के रूप में हुई है।

बिहार में ठेकेदार की गोली मारकर हत्या, दूसरा शख्स फायरिंग से हुआ घायल, दिनदहाड़े वारदात से हड़कंप
बताया जा रहा है कि काको बाजार में सब्जी विक्रेता मोसिन और नगर पंचायत से चुंगी (टोल) वसूलने वाले ठेकेदार विक्की पटेल के बीच 5 रुपये को लेकर विवाद शुरू हुआ। ठेकेदार 20 रुपये मांग रहा था, जबकि मोसिन 15 रुपये देने के बाद बाकी के 5 रुपये बाद में देने की बात कह रहा था। इसी बात पर विक्की पटेल ने सब्जी तोलने वाले बटखारे से मोसिन के सीने पर हमला कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

एक और निर्भयाकांड, बच्ची से दरिंदगी, प्राइवेट पार्ट खून से सना; हैवानों ने हाथ भी तोड़ा
घटना से गुस्साए लोगों ने मृतक के शव के साथ एनएच-33 को घंटों तक जाम कर दिया और पुलिस-प्रशासन के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी आरोपी की तत्काल गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए घोसी और जहानाबाद के एसडीपीओ और एसडीओ भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने लोगों को समझा-बुझाकर जाम खुलवाया और शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा। पुलिस ने बताया है कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। इस घटना से इलाके में तनाव बना हुआ है।

See also  रामनवमी जुलूस के दौरान जयराम महतो हुए घायल, फरसे से सिर में लगी चोट

 

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now