बरेली में साली को लेकर फरार हुआ जीजा, अगले ही दिन उसकी बहन के साथ भाग गया साला

Picture of Live Dainik

Live Dainik

September 17, 2025

दोस्त की मां के साथ 5 सालों से चल रहा था प्रेम प्रसंग, आंटी के पति और दामाद ने पकड़ा रंगे हाथ, फिर हुआ प्यार का खौफनाक अंत

यूपी के बरेली जिले से एक दूसरे की बहन के साथ फरार होने का एक अनोखा मामला सामने आया है। जहां एक जीजा अपनी साली के साथ फरार हो गया। इसके अगले ही दिन साला उसकी बहन को लेकर रफूचक्कर हो गया। मामला थाना पहुंचा गया है। शिकायत पर पुलिस ने साली और जीजा की बहन को बरामद कर जीजा-साले को पकड़ लिया। लेकिन आखिर में दोनों पक्षों के बीच पंचायत के बाद समझौता हो गया। वहीं, यह मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।

ये अनोखा मामला देवरनिया थाना क्षेत्र का है। जहां 28 साल के केशव कुमार की शादी छह साल पहले नवाबगंज इलाके की एक युवती से हुई थी। उनके दो बच्चे भी हैं। शादीशुदा जिंदगी के बीच ही केशव को अपनी 19 वर्षीय साली से प्यार हो गया और 23 अगस्त को वह उसे लेकर फरार हो गया।

महात्मा गांधी की प्रतिमा पर BJP का टोपी-झंडा शुरू हुआ विवाद, तेजप्रताप यादव ने मूर्ति को दूध और गंगाजल से धोकर किया शुद्ध

See also  मनरेगा में बदलाव से झारखंड को 1500 करोड़ से अधिक का नुकसान, JMM ने केंद्र सरकार पर बोला हमला

इसी बीच, केशव का साला रवीन्द्र भी चुपचाप जीजा की 19 साल की बहन को लेकर अगले दिन ही भाग गया। इस पर नवाबगंज थाने में शिकायत दर्ज कराई गई। तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने 14 और 15 सितंबर को जीजा-साला और भाभी-ननद दोनों जोड़ों को बरामद कर लिया।

मामले में नवाबगंज थाना प्रभारी निरीक्षक अरुण कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि मामले में दोनों परिवार आमने-सामने आए और समाज के प्रबुद्धजनों की मौजूदगी में आपसी सहमति से समझौता कर लिया। इसके चलते किसी भी तरह की कानूनी कार्रवाई नहीं की गई। वहीं, क्षेत्र में ये चर्चा का विषय बना हुआ है। लोग तरह-तरह की टिप्पणियां कर रहे हैं।

गिरिडीह में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष, झड़प में 7 लोग गंभीर रूप से हुए घायल

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now