रांची में भारी बारिश के बीच कांटाटोली में गड्डे में गिरी स्कार्पियों, गाड़ी बंद होने से लगा लंबा जाम

रांची में भारी बारिश के बीच कांटाटोली में गड्डे में गिरी स्कार्पियों, गाड़ी बंद होने से लगा लंबा जाम

रांचीः राजधानी रांची समेत झारखंड के कई जिलों में पिछले दो दिनों से भारी बारिश हो रही है। सोमवार कोरांची में लगातार हो रही बारिश के बीच कई जगहों पर जलजमाव की स्थिति पैदा हो गई। राजधानी के व्यस्ततम कांटाटोली फ्लाइओवर के नीचे गड्डे में एक स्कार्पियों गिर गई।

मंगलवार को झारखंड के 5 जिलों में होगी भारी बारिश, 12 जिलों येलो अलर्ट,मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी
बारिश के बीच स्कार्पियों के गड्डे में गिर जाने की वजह से सड़क जाम हो गई। कांटाटोली फ्लाइओवर के नीचे स्कार्पियों के पानी के अंदर समा जाने की वजह से काफी देर तक जाम के हालात बने रहे। फ्लाइओवर के नीचे से गुजर रही गाड़ियों ने रेंगते हुए सड़क को पार किया। बारिश के बीच फ्लाइओवर के नीचे स्कार्पियों के आधा डूब जाने की स्थिति ने राजधानी में सड़क की वर्तमान स्थिति की पोल खोल दी। मौसम विभाग ने रांची में मंगलवार को भी भारी बारिश का अलर्ट जारी किया हुआ है। रांची के कई जगहों पर बारिश के दौरान जलजमाव की स्थित देखी गई।

See also  बिहार के सारण में इंजीनियर की गोली मारकर हत्या, CCTV फुटेज से अपराधियों की पहचान में जुटी पुलिस

 

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now