- Advertisement -
CM-Plan AddCM-Plan Add

पटना के डबल मर्डर में महाकाल गैंग, लड़की का चाचा था मास्टरमाइंड, सामने आई हत्या की वजह

पटना के डबल मर्डर में महाकाल गैंग, लड़की का चाचा था मास्टरमाइंड, सामने आई हत्या की वजह

पटनाः राजधानी पटना के धनरूआ में तीन पहले रेलवे ट्रैक पर मिले कपल (युवक-युवती) के शव बरामदगी मामले में पुलिस ने खुलासा कर दिया है। हैरानी वाली बात ये कि इस पूरे हत्याकांड का मास्टरमाइंड लड़की का चाचा है। जिसने महाकाल गैंग के गुर्गों से दोनों की हत्या करवाई थी। इस मामले में पुलिस ने आरोपी चाचा समेत 5 लोगों को गिरफ्तार किया है। साथ ही 12 लोगों को आरोपी बनाया है। बताया जा रहा है कि आरोपी युवक ने नाबालिग लड़की को घर से उठाकर शादी कर ली थी। जिससे परिजन नाराज थे, वह रामकृष्ण नगर में किराए के मकान में रहता था। मृतक युवक आपराधिक छवि का था।

पटना में लड़के और लड़की का शव रेलवे ट्रैक पर मिलने से सनसनी, ऑनर किलिंग का मामला
मृतक सुबोध पर धनरुआ और नालंदा के करायपशुराय थाने में आधा दर्जन से अधिक लूट, आर्म्स एक्ट और चोरी के मामले दर्ज थे। वो लूट के मामले में जेल जा चुका था। धनरुआ से फायरिंग और करायपशुराय से लूट मामले में फरार था। आपको बता दें पटना-गया रेलखंड के पोठही और नीमा के बीच चंदन नगर के पास शुक्रवार युवक और किशोरी का क्षत-विक्षत शव रेलवे ट्रैक से मिलने से सनसनी फैल गई थी। इस बीच सोशल मीडिया पर नाबालिग और सुबोध की शादी की तस्वीर वायरल हो गई, जिसे देख परिजन आग बबूला हो गए। हालांकि हिन्दुस्तान वायरल तस्वीर की पुष्टि नहीं करता है।

See also  पुष्पा-2 के एक्टर अल्लू अर्जुन गिरफ्तार, संध्या थियेटर हादसा मामले में लोअर कोर्ट ने भेजा जेल, हाईकोर्ट ने दी जमानत

पटना में पुलिस ने फर्जी IPS को किया गिरफ्तार, खुद को ADG बताकर करता था ठगी
धनरुआ पुलिस को गुरुवार रात सूचना मिली कि रेलवे ट्रैक पर लड़का और लड़की के शव पड़े हैं। पुलिस ने रात में ही खोजबीन शुरू कर दी। शुक्रवार की सुबह दोनों के शव चंदन नगर से बरामद किया गया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। छानबीन में पता चला है कि किशोरी को अगवा करने के बाद उससे शादी कर सुबोध पटना के रामकृष्णानगर में रह रहा था। इसकी जानकारी उसके दो दोस्तों को थी। आरोप है कि किशोरी के परिजन सुबोध के दोस्तों को पकड़कर पूछताछ की थी और इसके बाद रामकृष्णानगर पहुंचे। इसके बाद सुबह दोनों के शव मिले।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now