- Advertisement -
nashacm1nashacm1
- Advertisement -
nashacmaadnashacmaad
- Advertisement -
krishi vyapar mela 2026

साहिबगंज में खड़ी ट्रेन की बोगी में नाबालिग से यौनाचार, आरोपी फरार

Picture of Live Dainik

Live Dainik

March 14, 2026

साहिबगंज में खड़ी ट्रेन की बोगी में नाबालिग से यौनाचार, आरोपी फरार

DESK:झारखंड के साहिबगंज जिले के मालदा रेल मंडल से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। मालदा रेल मंडल के महाराजपुर रेलवे स्टेशन पर खड़ी ट्रेन की बोगी में शनिवार को एक नाबालिग किशोरी के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया गया। वारदात के बाद युवक मौके से फरार हो गया। पीड़ित नाबालिग के परिजनों ने इसकी शिकायत साहिबगंज के जीआरपी थाना में इसकी शिकायत दर्ज कराई है।

शादी का झांसा देकर घटना को दिया अंजाम
साहिबगंज जीआरपी थाने में दर्ज कराई गई शिकायत में कहा गया है कि तालझारी थाना क्षेत्र अंतर्गत महाराजपुर निवासी युवक ने नाबालिग को फोन करके प्लेटफॉर्म पर बुलाया। उसने पहले उसे शादी करने का झांसा दिया। फिर बातचीत करने के बहाने उसे प्लेटफॉर्म पर खड़ी ट्रेन की बोगी में ले गया।वहां उसने उससे बातचीत के दौरान घटना को अंजाम दिया।
जीआरपी थाने में मामला दर्ज
जीआरपी थाने में शिकायत दर्ज कराने के बाद यह खबर पूरे इलाके में फैल गई। इलाके के लोग न्याय की मांग करने जीआरपी थाना पहुंच गए। जीआरपी थाने में पीड़िता के बयान पर आरोपी युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। जीआरपी थाना प्रभारी कैलाश कुमार महतो ने बताया कि पीड़िता के बयान के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर लिया गया है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए संभावित जगहों पर दबिश दी जा रही है।

See also  AJSU के स्थापना दिवस कार्यक्रम में शामिल हुए डेहरी विधानसभा क्षेत्र से मुन्ना सिंह, बिहार के कई सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now