- Advertisement -
CM-Plan AddCM-Plan Add

रांची वालों के लिए गुड न्यूज! जल्द मिलेंगे तीन और नए फ्लाईओवर; जानिए डिटेल्स

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा समेत कई विभाग के अधिकारियों के साथ की बैठक, दिये आवश्यक निर्देश

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोमवार को कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में राज्य सरकार द्वारा प्रस्तावित रांची शहर के तीन महत्वपूर्ण फ्लाईओवर की कार्य योजना एवं उक्त के डिजाइन से संबंधित प्रेजेंटेशन पर पथ निर्माण विभाग के वरीय अधिकारियों के साथ गहन विचार-विमर्श किया। मुख्यमंत्री ने राज्य सरकार द्वारा प्रस्तावित हरमू (सहजानंद चौक) से एसीबी कार्यालय तक बनने वाले फ्लाईओवर परियोजना का विस्तृत प्रेजेंटेशन देखा।

मुख्यमंत्री ने अरगोड़ा चौक-कटहल मोड़ एवं करम टोली चौक से साइंस सिटी तक बनने वाले फ्लाईओवर निर्माण परियोजना से संबंधित प्रजेंटेशन की समीक्षा की। सीएम ने कहा कि हरमू फ्लाईओवर का निर्माण ट्रैफिक जाम की समस्या को कम करने में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। इस फ्लाईओवर के निर्माण से लोगों को आवागमन में काफी सुविधा होगी और उनका समय भी बचेगा। मौके पर पथ निर्माण विभाग के प्रधान सचिव सुनील कुमार मौजूद थे।

See also  हाथ नहीं पैर से चला रहे थे थार; हरियाणा का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस का ऐक्शन

वाराणसी में फिर पकड़ाया सेक्स रैकेट, आपत्तिजनक हालत में 9 युवतियों सहित 15 गिरफ्तार

हरमू फ्लाईओवर की टेंडर प्रक्रिया पूरी : अधिकारी

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि इस फ्लाईओवर को रातू रोड फ्लाईओवर से जोड़ें, ताकि लोगों को आवागमन में सुविधा हो सके। मुख्यमंत्री के समक्ष पथ निर्माण विभाग के अधिकारियों ने प्रेजेंटेशन के माध्यम से यह जानकारी दी कि प्रस्तावित हरमू (सहजानंद चौक) से एसीबी कार्यालय तक की फ्लाईओवर परियोजना का टेंडर प्रक्रिया पूरी कर ली गई है।

हिल व्यू बरियातू रोड निर्माण पर भी विमर्श

मुख्यमंत्री ने करम टोली चौक से साइंस सिटी तक एलिवेटेड फ्लाईओवर (4 लेन) परियोजना का प्रेजेंटेशन देखा। उक्त फ्लाईओवर निर्माण तथा प्रस्तावित डॉक्टर्स कॉलोनी से हिल व्यू बरियातू रोड तक सड़क निर्माण योजना पर भी अधिकारियों के साथ विचार-विमर्श किया। मुख्यमंत्री ने पथ निर्माण अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी फ्लाईओवर निर्माण कार्य परियोजना एवं इससे जुड़ी डिजाइन में भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखकर मूर्त रूप देना सरकार की प्राथमिकता है।

See also  ट्रेवल्स कंपनी के मैनेजर की गोली मारकर हत्या, घर बाहर ही अपराधियों ने मार दी गोली

यूपी परिवहन राज्यमंत्री दयाशंकर सिंह समेत 15 के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट, जानें क्या है मामला

साइंस सिटी तक बनने वाले फ्लाईओवर पर चर्चा

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अरगोड़ा चौक से कटहल मोड़ एवं करम टोली चौक से साइंस सिटी तक बनने वाले फ्लाईओवर से संबंधित प्रेजेंटेशन की विभिन्न पहलुओं पर विस्तृत चर्चा की एवं इन फ्लाईओवर की महत्ता को देखते हुए कई आवश्यक दिशा-निर्देश भी अधिकारियों को दिए।

अरगोड़ा चौक के ऊपर गोलचक्कर बनेगा

मुख्यमंत्री ने प्रस्तावित फ्लाईओवर अरगोड़ा चौक के ऊपर गोलचक्कर (रोटरी) बनाने का निर्देश दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि अरगोड़ा चौक पर गोलचक्कर निर्माण से कई महत्वपूर्ण सड़कें आपस में कनेक्ट हो जाएगी, जिससे लोगों को आवागमन में काफी सुविधा होगी।

राधाकृष्णन या सुदर्शन रेड्डी; कौन बनेंगे उपराष्ट्रपति? नंबर गेम का इशारा किस तरफ

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now