- Advertisement -
CM-Plan AddCM-Plan Add

खूनी बैठकः चोरी के शक में रांची में मां के सामने बेटे को पीट-पीटकर मार डाला; 7 गिरफ्तार

Ranchi_murder

रांची के बुढ़मू थाना क्षेत्र के चांया गांव में शुक्रवार (16 जनवरी) सुबह विक्की नायक नामक युवक की हत्या मामले में नामजद सातों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। छह आरोपियों को जेल भेज दिया गया है। वहीं, एक आरोपी को पुलिस रविवार को जेल भेजेगी।

पकड़े गए नामजद आरोपियों में कामेश्वर यादव ग्राम मुरगी, रामजीत महतो, विनोद उरांव दोनों ग्राम कसकोमा, सरहुल मुंडा, विजय मुंडा, सुकू नायक तीनों ग्राम चांया, थाना बुढ़मू निवासी और बॉबी मुंडा शामिल हैं। यह कार्रवाई मृतक की मां द्वारा दर्ज कराई गई रिपोर्ट के आधार पर की गई।

थाना प्रभारी नवीन शर्मा ने बताया कि आगे की जांच जारी है और घटना में कुछ अन्य लोगों के शामिल होने की बात सामने आ रही है। जिन्हें जांच के बाद दोषी पाए जाने पर जेल भेजा जाएगा। शुक्रवार को घटना में बाद पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया और शनिवार सुबह परिजनों को सौंप दिया। शव गांव पहुंचते ही परिजनों और मां के चीत्कार से पूरा माहौल गमगीन हो गया।

See also  झारखंड में घुसपैठ का मामलाः दो बांग्लादेशी सहित चार को भेजा गया जेल

पेयजल घोटालाः अभियंताओं ने थी 23 करोड़ की बंदरबांट, कैशियर संतोष ने सचिव से की थी घोटाले की शिकायत

ज्ञात हो कि चांया गांव में मोटर पंप चोरी के आरोप में विक्की नायक को ग्रामीणों की बैठक परिजनों के सामने पीटकर हत्या कर दी गई। वहीं, कांके विधायक सुरेश बैठा बोले, मामूली चोरी की घटना के नाम पर बैठक कर युवक की हत्या करना जघन्य अपराध है। दोषियों को फास्ट ट्रैक कोर्ट के माध्यम से कड़ी सजा दिलाई जाए।

घटना की सूचना मिलने के बाद भारतीय जनता पार्टी के अनुसूचित जाति (एससी) मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सह सिमरिया के पूर्व विधायक किशुन कुमार राम के साथ अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय मंत्री सह पूर्व विधायक जीतूचरण राम, प्रदेश महामंत्री रंजन पासवान, प्रदेश मंत्री नीरज नायक, प्रदेश प्रवक्ता संदीप कुमार, प्रदेश उपाध्यक्ष रामप्रवेश नायक और सागर मृतक के परिजनों से मिलने पहुंचे।

गोड्डा में जज की पत्नी को अपराधियों ने मारी गोली, इलाज के लिए भागलपुर रेफर

See also  शंभू-खनौरी बॉडर पर स्थिति तनावपूर्ण, किसान संगठनों से कृषि मंत्री अर्जुन मुंडा की अपील, बातचीत से ही होगा समस्या का समाधान

इस दौरान सभी ने परिवार को हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया। वहीं, प्रशासन से मिलकर आग्रह किया कि मामले का निष्पादन स्पीडी ट्रायल के तहत किया जाए, जिससे जल्द दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा मिले।

पुलिस द्वारा विक्की का शव सौंपने के बाद परिजन ने प्रशासन से मांग की है कि शव के अंतिम संस्कार से पहले आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजे। जब तक सभी आरोपी जेल नहीं जाएंगे, तब तक अंतिम संस्कार नहीं किया जाएगा। इसी उधेड़बुन में शनिवार की शाम करीब चार बजे डीएसपी रामनारायण चौधरी, थानेदार नवीन कुमार शर्मा द्वारा आरोपियों की गिरफ्तारी होने की पुष्टि और अनुसंधान में लापरवाही नहीं बरतने का आश्वासन मिलने के बाद शव का अंतिम संस्कार हुआ।

बिहार कें ठंड और कोहरे का कहर जारी, 18 जिलों में जारी किया गया येलो अलर्ट

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now