वाराणसी में फिर पकड़ाया सेक्स रैकेट, आपत्तिजनक हालत में 9 युवतियों सहित 15 गिरफ्तार

Picture of Live Dainik

Live Dainik

September 9, 2025

sex-raket-varanasi

वाराणसी में एक बार फिर सेक्स रैकेट पकड़ाया है। चितईपुर इलाके में स्थित एक गेस्ट हाउस की आड़ में चल रहे देह व्यापार के धंधे का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने छापेमारी की तो आपत्तिजनक हालत में जोड़े मिले हैं। मौके से नौ युवतियों और छह पुरुषों को पकड़ा गया है। कमरों से पुलिस को कंडोम और शक्तिवर्धक दवाओं समेंत कई आपत्तिजनकर वस्तुएं भी मिली हैं।

गेस्ट हाउस के मैनेजर को हिरासत में लेकर पुलिस आगे भी कार्रवाई में जुटी है। हिरासत में ली गई युवतियों और पुरुषों के नाम पते की तस्दीक कराई जा रही है। बताया जाता है कि डीसीपी क्राइम को किसी ने देह व्यापार की सूचना दी थी। एसीपी भेलूपुर गौरव कुमार की नेतृत्व में एसओजी-2 के जवानों ने छापेमारी की।

चितईपुर इलाके में बीएचयू के हैदराबाद गेट के पास किराए पर मकान लेकर एसएस गेस्ट हाउस चलाया जा रहा था। इसमें युवक-युवतियों से ऑनलाइन बुकिंग ली जाती थी। पिछले दिनों एक ग्राहक से विवाद के बाद पुलिस को इस गेस्ट हाउस में अवैध कारोबार की जानकारी मिली। छापेमारी करते हुए मकान में चल रहे देह व्यापार कारोबार को पकड़ लिया। जहां पता चला होम स्टे के लिए किराए पर मकान लेकर चोरी छिपे देह व्यापार चल रहा था।

See also  बच्चों के अश्लील वीडियो बेचने का अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क, झारखंड CID ने बोकारो से दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

यूपी परिवहन राज्यमंत्री दयाशंकर सिंह समेत 15 के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट, जानें क्या है मामला

एसीपी भेलूपुर गौरव कुमार ने जब छापा मारा तो गेस्ट हाउस का नजारा ही कुछ और था। अंदर युवतियां और पुरुष आपत्तिजनक स्थिति में थे। सभी को चितईपुर थाने लाकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है और नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुटी है।

इससे पहले पिछले महीने तीन दिनों के अंदर तीन सेक्स रैकेट पकड़ाया है। स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप-2 ने बाबतपुर क्षेत्र के सगुनहा तिराहे के पास एक रेस्टोरेंट में छापा मारकर हुक्काबार और देह व्यापार का भंडाफोड़ किया था। मौके से चार युवतियों और छह युवकों को हिरासत में लिया गया था। इससे पहले सुंदरपुर में दो स्पा सेंटरों पर छापेमारी कर दो सेक्स रैकेट पकड़ा था। यहां आठ युवतियों और पांच पुरुषों को पकड़ा गया था। पकड़ी गई युवतियां पटना, चंदौली और वाराणसी की रहने वाली हैं।

See also  गढ़वा में निजी अस्पताल की मनमनी, इलाज का 37 हजार नहीं देने पर नवजात को बनाया बंधक, वसूले 1.15 लाख रुपया

राधाकृष्णन या सुदर्शन रेड्डी; कौन बनेंगे उपराष्ट्रपति? नंबर गेम का इशारा किस तरफ

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now