बिहार के सारण में भीषण हादसा, देवघर से लौट रहे श्रद्धालुओं से भरी बोलेरो की ट्रक से टक्कर

Picture of Live Dainik

Live Dainik

September 8, 2025

बिहार के सारण में भीषण हादसा, देवघर से लौट रहे श्रद्धालुओं से भरी बोलेरो की ट्रक से टक्कर

डेस्कः सारण जिले के सोनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत हाजीपुर छपरा मुख्य मार्ग शिव बच्चन चौक के निकट सड़क पर खड़ी ट्रक में अनियंत्रित बोलेरो की टक्कर से बोलेरो सवार 11 व्यक्ति घायल हो गए।मौके पर अफरातफरी मच गई। हादसे की सूचना पर आसपास के लोग एवं राहगीर जुट गए। घटना की जानकारी स्थानीय थाना की पुलिस को दी गई।

कांग्रेस सांसद तारिक अनवर का वीडियो वायरल, कीचड़ और पानी से बचने के लिए युवक के कंधे पर हुए सवार
सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को आनन-फानन में स्थानीय अस्पताल सोनपुर पहुंचाया गया। डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए आठ व्यक्ति को सदर अस्पताल हाजीपुर रेफर कर दिया।सभी घायलों को बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल हाजीपुर लाया गया। जहां डॉक्टर के द्वारा सभी घायलों का इलाज किया गया। घटना सोमवार की अल सुबह की बताई गई है। घटना के संबंध में बताया गया की घटना के बाद बोलेरो चालक मौके से फरार हो गया।

See also  बिहार विधानसभा को उड़ाने की धमकी के बाद मचा हड़कंप, स्पीकर ने बुलाई आपात बैठक

बेल्ट से पीटा, पैंट नहीं उतार सके तो सिगरेट से दागा; बिहार में बंद कमरे में हैवानियत
बोलेरो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। मिली जानकारी के अनुसार हादसे में घायल सीतामढ़ी जिला एवं मुजफ्फरपुर जिले के रहने वाले बताए गए। बोलेरो पर सवार होकर सभी अपने घर से झारखंड स्थित देवघर बाबा धाम जलाभिषेक करने गये थे।वहां से लौटने के बाद सभी सोनपुर पहलेजा घाट से जल लेकर बाबा गरीब नाथ धाम मुजफ्फरपुर जिला अभिषेक के लिए जाना था। इसी दौरान रास्ते में खड़ी ट्रक में अनियंत्रित बोलेरो टक्कर मार दिया। जिसमें बोलेरो सवार 11 व्यक्ति घायल हो गए। सभी को सोनपुर अस्पताल में इलाज के लिए लाया गया।

..जब लालू यादव ने BJP के सहयोग से बिहार में बनाई सरकार, अर्श से फर्श पर आई कांग्रेस
हादसे में घायलों की सूची
इंद्रासन देवी उम्र 40 पति कैलाश महतो, ग्राम राजखंड थाना जिला मुजफ्फरपुर
कैलाश महतो उम्र 50 पिता ज्ञानचंद महतो
जमाहिर महतो उम्र 50 पिता झामलाल महतो, ग्राम बथआसले थाना नानपुर, जिला सीतामढ़ी
माहेश्वरी देवी उम्र 45 पति जमाहिर महतो
सुशील देवी उम्र 40 पति रविन्द्र महतो
शंभू महतो उम्र 45 पिता ज्ञानचंद महतो
मनीष कुमार उम्र 12 पिता कैलाश महतो
शनिचरी देवी उम्र 40 पति शंभू महतो

See also  दरभंगा के प्रेम ज्वेलर्स में दो करोड़ के आभूषण की लूट, 25 लाख कैश लेकर भागे अपराधी
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now