चाईबासा में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़,मारा गया 10 लाख का इनामी नक्सली

Picture of Live Dainik

Live Dainik

September 7, 2025

चाईबासा में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, सर्च ऑपरेशन के दौरान रूक-रूक कर हो रही है फायरिंग

पश्चिमी चंपारणः गोइलकेरा थाना क्षेत्र आराहासा पंचायत के रेला गांव स्थित बुरजूवा पहाड़ी के पास रविवार के अहले सुबह पुलिस और माकपा माओवादियों नक्सलियों के बीच मुठभेड़ जारी है।

रांची में जमीन विवाद को लेकर दो गुटों में जमकर मारपीट,गाड़ी को किया आग के हवाले
चाईबासा पुलिस कप्तान को गुप्त सूचना मिली थी कि गोइलकेरा थाना क्षेत्र में रेला पराल क्षेत्र में नक्सली संगठन के सक्रिय सदस्य मौजूद हैं। जिसके बाद पुलिस व सीआरपीएफ टीम ने इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया।पुलिस की सर्च के दौरान नक्सलियों ने उन पर फायरिंग शुरू कर दी, जिसके बाद दोनों ओर से गोलीबारी शुरू हो गई।

बाहुबली अनंत सिंह के आने से पार्टी नेता की छवि धूमिल हो सकती है.., JDU में छोटे सरकार पर मतभेद
सुरक्षाबलों ने पूरे पहाड़ी क्षेत्र को घेर कर नक्सलियों के भागने के रास्ते बंद करने की कोशिश की जा रही है। चाईबासा एसपी लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं । क्षेत्र में अतिरिक्त पुलिस बल को भी इलाके में भेजा गया है।मुठभेड़ में एक नक्सली को मारे जाने एवं एक एसएलआर बरामदगी की सूचना मिली है। लेकिन अभी तक उसकी पुष्टि नहीं हुआ। मुठभेड़ की खबर को जिला के एसपी राकेश रंजन ने पुष्टि की। समाचार लिखे जाने तक मुठभेड़ जारी है।
मारा गया नक्सली जोनल कमांडर अमित हांसदा उर्फ अपटन है। उस पर 10 लाख रुपए का इनाम घोषित था। एसपी राकेश रंजन ने मुठभेड़ की पुष्टि की है। मुठभेड़ आज सुबह हुई।

See also  चाईबासा के सारंडा जंगल में IED ब्लास्ट में घायल एक जवान की हुई मौत, राज्यपाल, हेमंत सोरेन ने जताया शोक
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now