टेक्सास फ्लड: समर कैंप में आई अचानक बाढ़ में मृतकों की संख्या 51 पहुंची, 27 लड़कियां लापता

Picture of Live Dainik

Live Dainik

July 6, 2025

texas

टेक्सास: बाढ़ में बह गए बच्चे । अमेरिका के टेक्सास में बच्चे समर कैंप में गहरी नींद में सो रहे थे और अचानक इतनी तेज बारिश हुई की नदी का पानी चंद मिनटों में 26 फीट ऊंचा हो गया । कैंप बह गया और बह गए दर्जनों बच्चे । टेक्सास में हुए इस भीषण हादसे में  51 लोगों की मौत हुई है जबकि  कम से कम 27 लड़कियां लापता हैं जबकि तीन के शव बरामद हो चुके है।

बाढ़ में बह गईं 27 लड़कियां

अमेरिका के टेक्सास राज्य में अचानक आई भीषण बाढ़ में अब तक 51 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है, जबकि कई लोग अब भी लापता हैं जिनमें समर कैंप की आईं लड़कियां भी शामिल हैं। गुआडालूपे नदी के किनारे स्थित एक समर कैंप में 27  से बच्चियों के लापता होने की खबर से हड़कंप मच गया है।

यह बाढ़ शुक्रवार सुबह करीब 9:10 बजे आई जब हिल कंट्री के इस इलाके में कुछ ही घंटों में 10 इंच से अधिक बारिश दर्ज की गई। इस बेमौसम वर्षा ने गुआडालूपे नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ा दिया, जिससे नदी उफान पर आ गई और आसपास के रिहायशी और कैंपिंग क्षेत्रों को अपनी चपेट में ले लिया।

See also  शहीद निर्मल महतो के शहादत दिवस पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने किया माल्यार्पण, कहा- उनके विचार और आदर्श हमेशा हमारा मार्गदर्शन करते रहेंगे

GvFtDj8WAAAVHnT

कैंप मिस्टिक में हाहाकार
गुआडालूप नदी के किनारे स्थित ‘कैंप मिस्टिक’ में 750 से ज्यादा छात्राएं छुट्टियां मना रही थीं। बाढ़ के दौरान कम से कम 25 बच्चियों के लापता होने की पुष्टि हुई है। स्थानीय लोग और राहतकर्मी मौके पर पहुंचे और कई घायलों को सुरक्षित निकाला, लेकिन कई बच्चों का अभी भी कोई सुराग नहीं मिल पाया है।

flooding home center point girl 1007774040

बचाव और राहत अभियान तेज
बचाव कार्य के लिए टेक्सास नेशनल गार्ड, फायर डिपार्टमेंट और कई स्वयंसेवी संस्थाओं की मदद ली जा रही है। अब तक 237 लोगों को सुरक्षित निकाला जा चुका है। राहत कार्यों में 11 फायर टेंडर, 14 हेलीकॉप्टर और दर्जनों ड्रोन्स शामिल किए गए हैं।

GvFtDj7XgAAOWLX

सरकार ने किया आपातकाल घोषित
गवर्नर ग्रेग एबॉट ने टेक्सास में आपातकाल घोषित करते हुए केंद्र सरकार से भी सहायता की मांग की है। उपराष्ट्रपति कोरबन वेंस ने घटना पर दुख जताया और हरसंभव मदद का आश्वासन दिया है।

स्थानीय लोगों की मदद
स्थानीय निवासी साई रेड्डी ने बताया, “मैंने अपने घर से धुआं उठते देखा और तुरंत दौड़कर पहुंचा। हमने घायल लोगों को स्कूल की मिनीबस से अस्पताल पहुंचाया।” आसपास के लोगों ने भी अपनी जान जोखिम में डालकर कई लोगों को बचाया।

See also  गोरखपुर के 5 होटलों में चल रहा था देह व्यापार, व्हाट्सएप पर तय होता था लड़कियों का रेट, 3 गिरफ्तार

भविष्य के लिए चेतावनी
मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक भारी बारिश की आशंका जताई है। प्रशासन ने हिल कंट्री और आसपास के इलाकों में अलर्ट जारी करते हुए लोगों से सतर्क रहने की अपील की है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now