निलंबित IAS अधिकारी विनय चौबे को ACB ने रिमांड पर लिया, हजारीबाग जमीन घोटाला में 4 दिनों तक होगी पूछताछ

Picture of Live Dainik

Live Dainik

September 3, 2025

निलंबित IAS अधिकारी विनय चौबे की जमानत याचिका पर सुनवाई, सुप्रीम कोर्ट 31 जुलाई को करेगी अगली सुनवाई

रांचीः शराब घोटाला केस के आरोप में निलंबित आईएएस अधिकारी विनय चौबे को एसीबी ने पूछताछ के लिए चार दिनों के रिमांड पर लिया है। उन्हें हजारीबाग खासमहल जमीन घोटला से जुड़े केस में पूछताछ के लिए रिमांड पर लिया हे। एसीबी की टीम विनय चौबे को हजारीबाग जेपी केंद्रीय कारा से रिमांड पर लेकर आयी है।

करमा पर्व में हेमंत सरकार ने महिलाओं को भेजा उपहार, मंईयां सम्मान योजना की अगस्त महीने की राशि भेजी गई
मंगलवार को विनय चौबे एसीबी के स्पेशल कोर्ट, रांची में पेश किये गये थे। कोर्ट ने विनय चौबे को पुलिस रिमांड पर देने को मंजूरी दी। विनय चौबे को जेपी केंद्रीय कारा मंगलवार को ही लाया गया। यहां उपस्थिति दर्ज कराकर उन्हें एसीबी ने रिमांड पर ले लिया। मालूम हो कि हजारीबाग में खासमहल जमीन घोटाले की जांच के क्रम में एसीबी को प्रथम दृष्टया हजारीबाग के तत्कालीन डीसी विनय चौबे के खिलाफ साक्ष्य मिले हैं। इसकी जानकारी एसीबी द्वारा न्यायालय में भी दी गयी थी।

See also  यशवंत सिन्हा ने नई राजनीतिक पार्टी अटल विचार मंच का किया गठन, झारखंड की सभी सीटों पर चुनाव लड़ने का एलान
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now