700 शूटर, 11 राज्यों में आतंक, दाऊद इब्राहिम के नक्शे कदम पर लॉरेंस बिश्नोई; NIA का बड़ा दावा

Picture of Live Dainik

Live Dainik

October 14, 2024

लॉरेंस बिश्नोई

एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली है। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) के मुताबिक इस गैंग के  पास इस समय 700 शूटर हैं। बिश्नोई गैंग भी दाऊद इब्राहिम के नक्शे कदम पर चल रहा है। एनआईए ने कम से कम 16 गैंगस्टरों के खिलाफ यूएपीए के तहत चार्जशीट फाइल की है। इसमें लॉरेंस बिश्नोई और गोल्डी बरार भी शामिल हैं। इस चार्जशीट में दावा किया गया है कि लॉरेंस बिश्नोई गैंग दाऊद इब्राहिम की डी कंपनी के रास्ते पर ही आगे बढ़ रहा है।

सोमवार सुबह सुबह रांची में ED की रेड, कारोबारी विजय अग्रवाल के घर छापेमारी, केस मैनेज मामले में कार्रवाई

एनआईए की चार्जशीट में बताया गया कि लॉरेंस बिश्नोई और उसका टेरर सिंडिकेट नायकीय अंदाज में बढ़ा है। यह उसी तरह आगे बढ़ रहा है जैसे कि 90 के दशक में दाऊद इब्राहिम का गैंग तेजी से फैल रहा था। दाऊद इब्राहिम ने अपना नेटवर्क ड्रग्स तस्करी से बढ़ाना शुरू किया था। इसके बाद उगाही का काम शुरू हो गया। बाद में इसे डी कंपनी नाम दे दिया गया। यह गैंग पाकिस्तान के आतंकियों के साथ भी जुड़ गया। इसी तरह बिश्नोई गैंग ने भी छोटे-मोटे अपराध शुरू किए थे लेकिन अब उसका बड़ा गैंग है।

See also  लातेहार में पुलिस ने अफीम तस्कर गिरोह का किया खुलासा, 80 लाख से ज्यादा कीमत का अफीम-डोडा बरामद

एनआईए की चार्जशीट में बताया गया कि लॉरेंस बिश्नोई गैंग सतविंदर सिंह उर्फ गोल्डी बरार चलाता है जो कि कनाडा पुलिस और इंडियन एजेंसियों की लिस्ट में वॉन्टेड है। इसके अलावा बिश्नोई गैंग में 700 शूटर हैं जिनमें से 300 पंजाब के हैं। गोल्डी बरार और लॉरेंस बिश्नोई की तस्वीरें फेसबुक, इन्स्टाग्राम और यूट्यूब पर शेयर की जाती हैं। बिश्नोई को कोर्ट ले जाने की तस्वीर भी सोशल मीडिया पर पोस्ट करके युवाओं को गैंग में शामिल करने का प्रयास किया जाता है।

डायन-बिसाही के नाम पर तीन लोगों की हत्या कर घसीटते हुए ले गए जंगल, अर्द्धनग्न हालत में मिली मां-बेटी की लाश

2021-21 के दौरान इस गैंग ने उगाही के जरिए करोड़ों रुपये इकट्ठा किए और इसे हवाला चैनल्स से विदेश भेज दिया। चार्जशीट में बताया गया के बिश्नोई गैंग ने हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान के अन्य आपराधिक गैंगों के साथ भी गठजोड़ कर रखा है। अब लॉरेंस बिश्नोई गैंग का आतंक पूरे उत्तर भारत में है जिसमें पंजाब, महाराष्ट्र, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, राजस्थान और झारखंड शामिल हैं।

See also  घर की दीवार पर सिर पटकते थे सलमान खान, ब्रेकअप के बाद बॉलीवुड ने छोड़ दिया था ऐश्वर्या का साथ

आरोप है कि बिश्नोई गैंग युवाओं क विदेश भेजने का लालच देता है। कनाडा जैसे देश की नागरिकता दिलवाने की लालच में गैंग उन्हें अपने लिए इस्तेमाल करने लगता है। एनआईए के मुताबिक खालिस्तानी आतंकवादी हरविंदर सिंह रिंडा पाकिस्तान में बिश्नोई गैंग के शूटर्स का इस्तेमाल आपराधिक गतिविधियों के लिए करता है।

दुर्गा पूजा मेले से लौट रहीं दलित समाज की 2 लड़कियों के साथ गैंगरेप, पलामू में हुई वारदात

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now