टैरिफ हटाने का कर रहे हैं विचार? ट्रंप बोले- भारत के साथ हमारे अच्छे संबंध, हार्ले डेविडसन का भी जिक्र

America में 75 देशों के लोगों की No Entry, Donald Trump ने नए वीजा जारी करने पर लगाई रोक

India-US Relation Updates: अमेरिका के साथ टैरिफ को लेकर भारत के साथ बिगड़े संबंधों के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि भारत और अमेरिका के रिश्ते अच्छे हैं। साथ ही उन्होंने यह भी कहा है कि लंबे समय तक यह संबंध एकतरफा रहा है। उन्होंने दावा किया कि भारत अमेरिका पर भारी-भरकम टैरिफ लगाता था, जिससे व्यापार संतुलन बिगड़ गया था।

वाइट हाउस में मंगलवार को मीडिया से बातचीत में ट्रंप से पूछा गया कि क्या वे भारत पर लगाए गए कुछ टैरिफ हटाने पर विचार कर रहे हैं। इस पर उन्होंने कहा, “नहीं, हमारा भारत से रिश्ता बहुत अच्छा है। लेकिन सालों तक यह रिश्ता वन-साइडेड था, जिसे मैंने बदल दिया।”

जब तुम्हारी डिलीवरी होगी तो… कांग्रेस MLA ने सभी के सामने महिला पत्रकार से कही ऐसी बात

ट्रंप ने आरोप लगाया कि भारत अमेरिका पर दुनिया के सबसे ज्यादा टैरिफ लगाता था। उन्होंने कहा, “भारत हमसे भारी-भरकम टैरिफ वसूलता था, जबकि हम उनसे कुछ भी चार्ज नहीं करते थे। वे अपना सामान अमेरिका में भर-भरकर भेजते थे और यहां उत्पादन प्रभावित होता था। लेकिन हम अपना सामान भारत में नहीं भेज सकते थे, क्योंकि वहां 100% तक टैरिफ वसूला जाता था।”

ट्रंप ने उदाहरण देते हुए कहा कि हार्ले डेविडसन मोटरसाइकिल को भारत में बेचने में दिक्कत होती थी, क्योंकि वहां मोटरसाइकिल पर 200% टैरिफ लगता था। उन्होंने कहा, “तो क्या हुआ? हार्ले डेविडसन को भारत जाकर फैक्ट्री लगानी पड़ी ताकि उन्हें टैरिफ न देना पड़े। यही हाल हमारे साथ भी था।”

ट्रंप का यह बयान उस समय आया जब अमेरिका और भारत के बीच टैरिफ को लेकर खींचतान बनी हुई थी। उनके मुताबिक, उनकी सरकार ने इस असंतुलन को खत्म करने की कोशिश की और अमेरिकी व्यापार हितों की रक्षा की।

करमा पर्व में हेमंत सरकार ने महिलाओं को भेजा उपहार, मंईयां सम्मान योजना की अगस्त महीने की राशि भेजी गई

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now