रांची के कांके में स्वास्थकर्मी के घर हुई चोरी करने वाले गिरोह का खुलासा, नकद के साथ दो अपराधी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

झारखंड में डॉक्टर से मांगी गई रंगदारी, नहीं देने पर घर में की फायरिंग, पुलिस ने 6 बदमाशों को किया गिरफ्तार

रांचीः 18 अगस्त को रांची के कांके थाना क्षेत्र स्थित जयप्रकाश नगर में स्वास्थ्य कर्मी के घर चोरी करने के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए गिरोह का पर्दाफाश किया। इसके साथ ही पुलिस ने नकद के साथ दो अपराधियों को भी गिरफ्तार किया।

CCL अधिकारी ने विधवा के घर पर किया कब्जा, 4 साल से नहीं दिया किराया, कोर्ट के आदेश पर खाली कराया गया फ्लैट
जयप्रकाश नगर के रहने वाले स्वाथ्यकर्मी अर्क राज के घर 18 अगस्त को दिनदहाड़े 35 लाख रुपये से ज्यादा की सोना, चांदी एवं नकर रुपये की चोरी कर ली गई। इस घटना के बाद अर्क राज ने कांके थाने में मामला दर्ज कराया था और पूरी घटना के बारे में जानकारी दी थी। पीड़ित अर्क राज ने बताया कि रोजाना सुबह आठ बजे काम पर चले जाते है और दोपहर तीन से चार के बीच घर लौटते है। लेकिन 18 अगस्त को सुबह आठ बजे वो अपने घर का दरवाजा बंद कर दांत में दर्द होने की वजह से डॉक्टर को दिखाने के बाद दोपहर 2.25 बजे घर लौटा तो देखा कि दरवाजा तोड़ा और ताला काटा हुआ है। घर के अंदर जाने पर देखा कि आलमारी का ताला काटा हुआ था और आलमारी में रखा गोल्ड और अन्य सामान नहीं है। दिनदहाड़े उनके घर से 35 लाख की चोरी हो गई।

2 8

- Advertisement -
LD-advertisement

झारखंड में BJP कार्यसमिति के सदस्य को मिली धमकी, रमेश सिंह से PLFI ने मांगी रंगदारी
इसके बाद एसएसपी रांची के निर्देश पर एक एसआईटी का गठन किया गया था। एसआईटी ने तकनीकी साक्ष्यों, विश्वसनीय गुप्तचरों के सहयोग से संदेह के आधार पर अभियुक्तों से पूछताछ की। पूछताछ के दौरान इस घटना में शामिल 23 वर्षीय सन्नी कुमार साहु जो रांची के सुखदेव नगर थानाक्षेत्र फ्रेन्ड्स कॉलोनी का रहने वाला है और आलोक कुमार सिंह जो सुखदेवनगर थाना क्षेत्र के देवकमल अस्पताल के समीप रहता है उसे एक सितंबर 2025 को गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के उपरांत दोनों अभियुक्तों द्वारा अपने स्वीकारोक्ति बयान में बताया गया है कि राँची जिला के विभिन्न थाना क्षेत्रों में अपने सहयोगियों (गिरोह के सदस्यों) के साथ मिलकर बंद घरो की रेकी करने के उपरांत रात या दिन में उक्त घर के दरवाजा का ताला को तोड़कर घर में पड़े कीमती जेवर एवं रूपया की चोरी कर लिया जाता है। चुराये गये जेवर को लाईन्स क्लब के पास पंचम ज्वेलर्स की दुकान में तथा बिहार के नवादा जिले में मौसेरा भाई सोनु कुमार, पिता संजय प्रसाद, पता-गोन्दापुर थाना शहर, जिला नवादा एवं राजेश कुमार, पिता विजय साव, पता-चुना भट्ठा, कोकर, जिला रॉची को बेच दिया जाता है। इसी कम में कांके थानान्तर्गत जयप्रकाश नगर, असरण्डे में दिन में लगातार बंद रहने वाले घर को देखकर दोनों के द्वारा चोरी की योजना बनायी गयी। योजना के अनुसार दिनांक 18.08.2025 को समय करीब 12:30 बजे दिन में अपाची मोटरसाईकिल JH01EZ-4947 से जयप्रकाश नगर, अरसण्डे पहुँच गये और पीला रंग के दो तत्ला मकान के चाहरदिवारी को फांद कर मुख्य दरवाजा में लगे ताला को तोड़कर घर के अंदर प्रवेश किये तथा घर के सभी कमरो में कीमती समान की खोजबीन किये जाने पर घर के एक कमरे में अलमीरा से सोने का जेवरात से भरा थैला एवं बिस्तर पर पड़ा मोबाईल को लेकर भाग गये। चोरी की जेवरात को ठिकाना लगाने के लिए घटना की तिथि को ही संध्या में बस से नवादा, बिहार के लिए निकल गये। दिनांक 19.08.2025 को सुबह में नवादा, बिहार पहुँचकर सोनू एवं राजेश को उक्त जेवर बेच दिया गया, जिसके एवज में 12 लाख रूपया प्राप्त हुआ। प्राप्त रकम में से 01 लाख रूपया आलोक को हिस्सेदारी के रूप में दिया गया है। गिरफ्तार अपराधकर्मी सन्नी कुमार साहु के निशानदेही पर चोरी किये गये जेवरात को बेचने के उपरांत प्राप्त रकम 12 लाख रूपया में से 7,47,000/- (सात लाख सैतालिस हजार) रू० एवं चोरी के अन्य सामग्री, मोबाईल फोन को बरामद किया गया है।
गिरफ्तार अपराधकर्मियों के स्वीकारोक्ति बयान में आधार पर गठित एस०आई०टी० के द्वारा बिहार के नवादा एवं अन्य जिलों में चोरी के जेवरात खपाने वाले अपराधकर्मियों की गिरफ्तारी हेतु छापामारी की जा रही है। गिरफ्‌तार अपराधकर्मियों के स्वीकारोक्ति बयान से कांके थाना का 07 अनउभेदित कांडों, रातु थाना का 02, पण्डरा ओ०पी० का-01 कांड सहित कुल 10 चोरी के अतिरिक्त कांडों का भी उद्भेदन एस०आई०टी० के द्वारा किया गया है, जिस संबंध में अग्रतर कार्रवाई की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम

- Advertisement -
royal-soler-new

1. सन्नी कुमार साहु, उम्र 23 वर्ष पिता स्व० भोला साहु, सा०-हुंन्ड्स कॉलोनी, थाना सुखदेवनगर जिला रॉची
2. आलोक कुमार सिंह, उम्र करीब 20 वर्ष, पिता सुरेश सिंह, सा० बिरसा नगर देवकमल अस्पताल के समीप, थाना सुखदेवनगर, जिला रॉची
3. जप्त सामनों की विवरणीः-
1. नकद 7,47,000/- (सात लाख सैतालिस हजार) रू०
2. घटना में प्रयुक्त अपाची मोटरसाईकिल JH01EZ-4947
3. अभियुक्तों का घटना में प्रयुक्त एण्ड्रोयड फोन-02
4. चोरी का एण्ड्रोयड मोबाईल -01
5. जेवरात के खाली बैग, डिब्बा,
6. वॉलेट/पर्स-03
4. अपराधिक इतिहास
1. सन्नी कुमार साहु
1. रामगढ़ थाना कांड सं0-168/16, दिनांक 15.06.2016 धारा-457/380 भा०द०वि० ।
2. कोतवाली जी०आर० 49/17, दिनांक 23.02.21 धारा-394 भा०द०वि० ।
3. सुखदेवनगर थाना कांड सं0-427/17, दिनांक 23.02.17 धारा-394 भा०द०वि० ।
4. सुखदेवनगर थाना कांड सं0-67/20, दिनांक 10.11.2020 धारा-302/34 भा०द०वि० ।
5. सुखदेवनगर थाना कांड सं0-159/22, दिनांक 08.04.22 धारा-461/379/511 भा०द०वि० ।
6. रातु थाना कांड सं0-359/24, दिनांक 07.12.24 धारा-305/317(5) बी०एन०एस० ।
2. आलोक कुमार सिंह
1. रातु थाना कांड सं0-217/25, दिनांक 12.06.2025 धारा-305/317(5 बी०एन०एस० ।
5. छापामारी दल/ अनुसंधान में शामिल पदाधिकारी एवं बलों का नामः-1. श्री अमर कुमार पाण्डेय, वरीय पुलिस उपाधीक्षक मु०-प्रथम, रॉची।
2. पु०नि० प्रकाश कुमार रजक, थाना प्रभारी, कांके
3. पु०नि० राम नारायण सिंह, थाना प्रभारी, रातु
4. पु०अ०नि० छोटू कुमार, रातू थाना।
5. पु०अ०नि० सतीश कुमार, सी०सी०आर०, रॉची।
6. पु०अ०नि० मनोज कुमार करमाली, कांके थाना।
7. पु०अ०नि० गंगाधर सिंह, कांके थाना।
8. पु०अ०नि० काफील अहमद, कांके थाना।
9. स०अ०नि० बलेन्द्र कुमार, तकनीकी शाखा, राँची।
10. थाना सशस्त्र बल, कांके

Total Views: 0
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now