दिल्ली में चुनाव हारने के बाद असेंबली इलेक्शन लड़ने बिहार आए, कांग्रेस के नौशाद कौन, जिनके मंच से PM मोदी को दी गई गाली

Picture of Live Dainik

Live Dainik

August 28, 2025

दिल्ली में चुनाव हारने के बाद असेंबली इलेक्शन लड़ने बिहार आए, कांग्रेस के नौशाद कौन, जिनके मंच से PM मोदी को दी गई गाली

डेस्कः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बिहार में दरभंगा के सिंहवाड़ा इलाके में कांग्रेस के जिस नेता मोहम्मद नौशाद के मंच से उनके किसी समर्थक ने मां की गाली दी है, उन्होंने दिल्ली में रहकर ही कांग्रेस और राजनीति में कदम रख दिया था। युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव रहे नौशाद इस समय AICC के मेंबर हैं और दरभंगा जिले की जाले विधानसभा सीट से चुनाव लड़ने के लिए बिहार लौट गए हैं। पीएम मोदी को अपशब्द कहने का वीडियो वायरल होने के बाद नौशाद ने एक वीडियो जारी किया है और इसके लिए माफी मांगी है।

नेपाल के रास्ते बिहार में घुसे जैश के 3 आतंकी, पुलिस हेडक्वार्टर ने जारी किया हाई अलर्ट
नौशाद ने अपनी सफाई में कहा है कि देश के प्रधानमंत्री के लिए जो घटिया बात कही गई है, वो उनके वहां से निकलने के बाद हुई है। उन्होंने कहा कि वह अपने समर्थकों के साथ राहुल गांधी के पीछे मुजफ्फरपुर रवाना हो गए थे। नौशाद ने अपने माफीनामे में हालांकि इसके पीछे टिकट की रेस में लगे नेताओं की साजिश का भी इशारा किया है।

See also  बिहार के दरभंगा में न्यू ईयर पार्टी के दौरान डबल मर्डर, 8 दोस्तों ने दिया घटना को अंजाम, एक को दफना दिया तो खेत में फेंक दी दूसरे की लाश

वोटर अधिकार यात्रा में राहुल गांधी पहुंचे सीतामढ़ी, पुनौरा धाम में तेजस्वी यादव के साथ की पूजा-अर्चना
मोहम्मद नौशाद जाले थाना क्षेत्र के देउरा बंधौली गांव के रहने वाले हैं। लगभग 20 वर्षों से पार्टी में सक्रिय नौशाद ने एक बार कांग्रेस के टिकट पर दिल्ली नगर निगम के वार्ड पार्षद का चुनाव भी लड़ा है। देउर बंधौली के ग्रामीणों ने बताया कि चुनाव के समय नौशाद जाले में सक्रिय रहते हैं। चुनाव लड़ने की मंशा से ही वे दिल्ली से गांव आए हैं।

हेमंत सोरेन राहुल गांधी के वोटर अधिकार यात्रा में होंगे शामिल, एक सितंबर को पटना जाएंगे मुख्यमंत्री
ग्रामीणों के मुताबिक नौशाद का परिवार दिल्ली में ही रहता है। दिल्ली में उनका बैग बनाने का कारखाना है और इसका व्यापार ही उनकी कमाई का जरिया है। नौशाद के परिवार में इससे पहले राजनीति में कोई नहीं रहा है और जाले या दरभंगा से उन्होंने अब तक कोई चुनाव नहीं लड़ा है। नौशाद के फेसबुक पेज पर सदर बाजार इलाके में उनकी सक्रियता की कई फोटो हैं। फेसबुक पर उन्होंने सोनिया गांधी, मल्लिकार्जुन खरगे, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, अजय माकन, देवेंद्र यादव, अखिलेश प्रसाद सिंह, कृष्णा अल्लावरु समेत कई कांग्रेसी नेताओं के साथ अलग-अलग कार्यक्रमों या मेल-मुलाकात की फोटो लगा रखी है।

See also  Ranchi के होटल में ED की बड़ी कार्रवाईः RJD नेता के करीबी बड़े बालू कारोबारी को किया गिरफ्तार

(दरभंगा में पीएम मोदी को लेकर की गई अभद्र टिप्पणी वाला बयान खबर में सबसे नीचे)

हेमंत सोरेन ने रिम्स टू के विरोध पर बीजेपी को घेरा, पीएम-सीएम को जेल भेजे जाने वाले जेल को बताया खतरनाक

पीएम मोदी की मांग को लेकर किये गए अभद्र टिप्पणी को लेकर गृह मंत्री अमित शाह ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि “बिहार के दरभंगा में माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी स्वर्गीय माताजी के लिए कांग्रेस और आरजेडी के मंच से जिस प्रकार गालियों से भरी अभद्र भाषा का प्रयोग किया गया है, वह न केवल निंदनीय है, बल्कि हमारे लोकतंत्र को भी कलंकित करने वाला है। राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस की राजनीति अपने निम्न स्तर पर आ पहुँची है। उनको यह बर्दाश्त नहीं हो पा रहा है कि कैसे एक गरीब माँ का बेटा बीते 11 वर्षों से प्रधानमंत्री पद पर बैठा हुआ है और अपने नेतृत्व में देश को निरंतर आगे ले जा रहा है। यह साफ दर्शाता है कि कांग्रेस पार्टी अपने उस चाल-चरित्र में वापस लौट आई है, जिसके माध्यम से उसने हमेशा देश की राजनीतिक संस्कृति में जहर घोलने का काम किया। गुजरात के मुख्यमंत्री काल से लेकर आज तक गांधी परिवार ने मोदी जी के खिलाफ नफरत फैलाने में कोई कोर-कसर नहीं छोड़ी है। परंतु अब तो इन्होंने मर्यादा की सारी सीमाएँ लांघ दी हैं। यह हर माँ का, हर बेटे का अपमान है, जिसके लिए 140 करोड़ देशवासी उन्हें कभी माफ नहीं करेंगे।”

See also  झारखंड के चार जिलों में बारिश का अलर्ट, रांची में 10 अक्टूबर तक छाए रहेंगे बादल

GzcutUhXkAARnJq

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now