- Advertisement -
nashacm1nashacm1
- Advertisement -
nashacmaadnashacmaad
- Advertisement -
krishi vyapar mela 2026

हेमंत सोरेन राहुल गांधी के वोटर अधिकार यात्रा में होंगे शामिल, एक सितंबर को पटना जाएंगे मुख्यमंत्री

Picture of Live Dainik

Live Dainik

August 28, 2025

हेमंत सोरेन राहुल गांधी के वोटर अधिकार यात्रा में होंगे शामिल, एक सितंबर को पटना जाएंगे मुख्यमंत्री

रांचीः बिहार में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी वोटर अधिकार यात्रा चल रही है। इस यात्रा में उनके साथ बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव और VIP पार्टी के मुकेश सहनी के साथ CPI(ML) के दीपांकर भट्टाचार्य मौजूद है। इस यात्रा में इंडिया गठबंधन के कई बड़े शामिल हो चुके है। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन भी इस यात्रा का हिस्सा बनने वाले है।

मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू और इरफान अंसारी को धमकी देने वाला अरेस्ट, गिरिडीह पुलिस ने पटना से किया गिरफ्तार
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को कांग्रेस की ओर से वोटर अधिकार यात्रा में शामिल होने का आमंत्रण मिला है। हेमंत सोरेन एक सितंबर को पटना जायेंगे और वोटर अधिकार यात्रा को संबोधित करेंगे। मौके पर झारखंड में कांग्रेस कोटे के मंत्री भी शामिल होंगे। झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय महासचिव विनोद कुमार पांडे ने कहा कि सीएम हेमंत सोरेन के कामकाज से बिहार के लोग भी प्रभावित हैं। यही वजह है कि बिहार विधानसभा चुनाव को देखते हुए उनकी मांग और बढ़ गई है।

See also  बिहार में घूसखोर अमीन गिरफ्तार, निगरानी ने एक लाख रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा

आरजेडी विधायक के बेटे के बर्थडे में गई महिला की मौत, मुफ्त साड़ी बांट रहे थे फतेह बहादुर सिंह
राहुल गांधी की वोटर अधिकार यात्रा में प्रियंका गांधी वाड्रा, तमिलनाडू के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन, तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी समेत कई बड़े नेता शामिल हो चुके है। बिहार के अलग-अलग हिस्सों में यात्रा के दौरान राहुल गांधी और तेजस्वी यादव केंद्र सरकार के साथ-साथ चुनाव आयोग को भी निशाने पर ले रहे है। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के यात्रा में शामिल होने से इंडिया गठबंधन की मजबूती का बड़ा संकेत जाएगा। इसके साथ ही आदिवासियों के बड़े नेता बनकर उभरे हेमंत सोरेन के बिहार में कार्यक्रम के साथ ही चुनाव से पहले इंडिया गठबंधन आदिवासी समाज के साथ-साथ दलित और पिछड़े वर्ग को साधने की कोशिश करते नजर आएगी।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now