हेमंत सोरेन ने रिम्स टू के विरोध पर बीजेपी को घेरा, पीएम-सीएम को जेल भेजे जाने वाले बिल को बताया खतरनाक

Picture of Live Dainik

Live Dainik

August 28, 2025

hemant soren in jharkhand vidhansabha

रांची: पूरक मॉनसून सत्र के आखिरी दिन मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सभी चर्चाओं पर अपना जवाब दिया। उन्होंने विपक्ष पर काम में बाधा डालने का आरोप लगाया । हेमंत सोरेन ने कहा कि उनके लिए भावुक क्षण है । गुरुजी को याद करते हुए हेमंत सोरेन ने तेलंगाना राज्य के अलग होने में उनकी भूमिका के बारे में बताया । हेमंत सोरेन ने कहा कि सरकार ने संघर्षशील साथियों के सपनों को पूरा करने के संकल्प के साथ काम कर रही है ।

हेमंत सोरेन ने कहा कि विपक्ष को देखकर चिंता होती है कि विपक्ष अपनी राजनीतिक हितों को साधने का एकमात्र उद्देश्य रहा है । मुद्दा विहिन होकर सरकार का विरोध करते हैं । मुख्यमंत्री ने कहा कि विपक्ष को लगता है कि कानून उनकी जेब में है । विपक्ष को घेरते हुए हेमंत सोरेन ने कहा कि कई संवैधानिक संस्थाएं उनकी जेब में है । मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार गांव की चलने वाली सरकार है । बीजेपी शासित राज्यों के हालात पर कहा कि  उनके राज्यों के आदिवासियों, दलितों की स्थिति किसी से छिपी नहीं है ।

See also  'घुसपैठिए नाराज ना हो जाएं', इसलिए इरफान अंसारी पर नहीं लिया CM हेमंत ने ऐक्शन; हिमंता का आरोप

दुर्घटनाओं में जान गंवाने वाले राज्य कर्मियों के परिजनों को हेमंत सोरेन ने सौंपा एक-एक करोड़ रुपए का चेक

शिबू सोरेन को भारत रत्न दिए जाने की मांग पर उन्होंने कहा कि केंद्र में बीजेपी की सरकार है और बीजेपी जो कहती है वो करती नहीं है। उन्होंने लद्दाख के सोनम वांगचुक के संस्थान को नोटिस दिए जाने का जिक्र करते हुए कहा कि कभी भी बुलडोजर चलाया जा सकता है । उन्होंने बीजेपी पर आरोप लगाया कि  पीएम-सीएम को जेल भेजे जाने वाले बिल के पीछे छुपा हुआ एजेंडा है । हेमंत सोरेन ने एसआईआर पर भी निशाना साधा और कहा कि वोट काटा जा रहा है । उन्होंने चुनाव आयुक्त के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं किए जाने का मुद्दा उठाते हुए कहा कि सुप्रीम कोर्ट के जज के खिलाफ महाभियोग चलाया जा सकता है लेकिन चुनाव आयुक्त के खिलाफ नहीं ।

हेमंत सोरेन ने पिछले साल बिरसा मुंडा की जयंती पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को निमंत्रण देने और फिर कार्यक्रम स्थगित करने का जिक्र करते हुए कहा कि पीएम मोदी खूंटी आ गए और कई योजनाओं का एलान किया । उन्होंने पूछा कि पीेएम मोदी द्वारा घोषित कार्ययोजनाओं का हाल पूछ लिया जाए ।

See also  महिला ने कपड़े उतारकर एयरपोर्ट पर किया हंगामा, चर्चा में है वायरल वीडियो

हेमंत सोरेन ने कहा कि झारखंड के खनीज की बदौलत कई  लोग अरबपति हो गए , लेकिन झारखंड को क्या मिला । झारखंड देश को पालते-पोसते खुद खोखला होता जा रहा है, धरती के अंदर आग लगी हुई है । जहां यूरेनियम की खुदाई जहां होती है वहां बच्चे अपंग पैदा होते हैं । पीएम मोदी के कार्यालय से इसकी मॉनटरिंग होती है । एक दिन भी देर होती है तो पदाधिकारियों को डांट पड़ती है ।

हेमंत सोरेन ने छत्तीसगढ़ के हसदेव के जंगलों का मुद्दा उठाते हुए कहा कि इतनी बारिश इसी वजह से हो रही है क्योंकि प्रकृति से छेड़छाड़ है । हेमंत सोरेने ने कहा कि धार्मिक स्थलों में हालात ये है कि कोई राम-राम नहीं बचाओ-बचाओ बोलते हैं लोग । झारखंड  देश के बड़े-बड़े पूंजीपतियों के विकास के लिए बड़ी कीमत चूका रहा है।  झारखंड के विकास की कार्ययोजना इसी अनुरुप 30-40 वर्ष के हिसाब से बनानी होगी ।

See also  कानपुर लैंबॉर्गिनी केस: तंबाकू कारोबारी का बेटा शिवम मिश्रा अरेस्ट

हेमंत सोरेन ने फ्लाईओवर के विरोध पर कहा कि इस बारिश में इसके बनने से कितना फायदा हुआ । उन्होंने रिम्स टू के विरोध पर भी बीजेपी को घेरा और कहा कि बीजेपी विरोध करने के लिए फडिंग भी कर रही है ताकि विरोध हो । गौरतलब है कि बीजेपी रिम्स टू का खुल कर विरोध कर रही है ।

गुजरात में फर्जी राजनीतिक दलों को अरबों रुपए की फंडिंग और मामूली खर्च पर घेरते हुए कहा कि बीजेपी किस तरह गुजरात में काम कर रही है । उन्होंने भारी बारिश में गिर रहे पुलों पर बीजेपी पर निशाना साधा । हेमंत सोरेन ने बीजेपी नेताओं को ध्यान दिलाया कि वे झारखंड के विधायक हैं दिल्ली-गुजरात के पूंजीपतियों के प्रतिनिधि नहीं है ।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now