वोटर अधिकार यात्रा में राहुल गांधी पहुंचे सीतामढ़ी, पुनौरा धाम में तेजस्वी यादव के साथ की पूजा-अर्चना

Picture of Live Dainik

Live Dainik

August 28, 2025

वोटर अधिकार यात्रा में राहुल गांधी पहुंचे सीतामढ़ी, पुनौरा धाम में तेजस्वी यादव के साथ की पूजा-अर्चना

पटनाः वोटर अधिकार यात्रा के 12वें दिन राहुल गांधी सीतामढ़ी पहुंचे। बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के साथ उन्होने मां जानकी की जन्मभूमि पुरौना धाम पहुंचकर पूजा-अर्चना की और आशीर्वाद लिया। इस दौरान उनके कार्यकर्ता और समर्थकों में भारी उत्साह देखने को मिला। सीतामढ़ी से वोटर अधिकार यात्रा चंपारण की ओर जाएगी।

हेमंत सोरेन राहुल गांधी के वोटर अधिकार यात्रा में होंगे शामिल, एक सितंबर को पटना जाएंगे मुख्यमंत्री
गुरुवार सुबह 8:30 बजे राहुल गांधी और तेजस्वी यादव ने माता जानकी के मंदिर में दर्शन किए। इस पवित्र स्थल पर पूजा-अर्चना के बाद उन्होंने अपनी यात्रा को आगे बढ़ाया। जानकी देवी मंदिर में पूजा-अर्चना के दौरान की तस्वीरों को कांग्रेस के आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर साझा किया गया है।

 

आरजेडी विधायक के बेटे के बर्थडे में गई महिला की मौत, मुफ्त साड़ी बांट रहे थे फतेह बहादुर सिंह
'वोटर अधिकार यात्रा' 16 दिनों में 1,300 किलोमीटर से अधिक की दूरी तय करते हुए बिहार के 20 से ज्यादा जिलों को कवर कर रही है। ये यात्रा सासाराम से शुरू होकर 1 सितंबर को पटना में एक विशाल रैली के साथ खत्म होगी। राहुल गांधी ने इस यात्रा को 'वोट चोरी' के खिलाफ एक संवैधानिक लड़ाई बताया है।उन्होंने आरोप लगाया है कि बीजेपी और चुनाव आयोग विशेष गहन संशोधन (एसआईआर) के जरिए बिहार के मतदाताओं के अधिकारों को छीनने की कोशिश कर रहे हैं।

See also  भीड़ के हत्थे चढ़े रूपेश पांडेय की मां को मिला नियुक्ति पत्र और 5 लाख रुपये की सहायता
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now