बिहार में दंपती के साथ मॉब लिंचिंग, सिर मुडवाया पेशाब पिलाई, फिर जूतों की माला पहनाकर घुमाया

Picture of Live Dainik

Live Dainik

August 27, 2025

बिहार में दंपती के साथ मॉब लिंचिंग, सिर मुडवाया पेशाब पिलाई, फिर जूतों की माला पहनाकर घुमाया

डेस्कः बिहार के नवादा जिले में एक बेहद ही शर्मनाक घटना सामने आई है। हिसुआ थाना क्षेत्र के पांचू गढ़ मुसहरी गांव में डायन बताकर दंपती के साथ मॉब लिंचिंग की गई और उनके साथ अमानवीय हरकत किया गया। इंसानियत को शर्मसार करने वाली इस घटना में पति की मौत हो गई और पत्नी बुरी तरह से घायल हो गई है।

बिहार सरकार के मंत्री श्रवण कुमार और विधायक कृष्ण मुरारी पर हमला, एक किलोमीटर तक भागकर बचाई जान
मिली जानकारी के अनुसार, मुहल्ले के लोगों ने 70 व 65 वर्षीय दंपती को डायन बताकर क्रूरता के साथ मारपीट किया है। बताया गया है, कि दोनों को सिर मुंडन कर सिर में चूना लगाया और पेशाब पिलाया, फिर जूते-चप्पल का माला पहनाया और बुरी तरह मारते -पीटते पूरे मुहल्ले में घुमाया।

दुमका में नाबालिग आदिवासी से गैंगरेप, प्रेमी की पिटाई, पुलिस ने पांच आरोपी को हिरासत में लिया
यहीं नहीं बुधवार की सुबह में मृत पति के साथ पत्नी को जिंदा जलाने की तैयारी भी कर लिया गया था, तभी पुलिस को सूचना मिली तो शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा और जख्मी महिला को इलाज के लिए हिसुआ सामुदायिक अस्पताल में भर्ती कराया गया। जानकारी के अनुसार दंपती की एक मात्र पुत्री है, जो कि शादी शुदा है। दामाद इंटखोला पर काम करते हैं।

See also  सीढ़ी से घसीटकर शव ले गए कर्मी,बिहार के अस्पताल ने इंसानियत को किया शर्मसार

बिहार के डिप्टी सीएम और मंत्री फिर आपस में भिड़े, अशोक चौधरी और विजय सिन्हा के बीच तनानती तू-तू, मैं-मैं पर उतरी
मुसहरी टोला के मोहन मांझी के घर में छठी कार्यक्रम के दौरान साउंड बार-बार बंद हो जा रहा था, इसी से आक्रोशित मोहन मांझी व अन्य ने डायन का आरोप लगाकर दंपति की पिटाई कर दी।घटनास्थल पर पहुंचे नवादा एसपी अभिनव धीमान ने बताया कि मोहन मांझी समेत कुल 17 लोगों को अब तक हिरासत में लिया गया है। इनमें 9 पुरुष व 7 महिलाएं हैं।

धनबाद के पूर्व डिप्टी मेयर नीरज सिंह हत्याकांड पर आज आएगा फैसला, सिंह मेंशन और रघुकुल समर्थकों के बीच तनाव की आशंका, निषेधाज्ञा लागू
एसपी ने कहा कि घटना का प्रथम दृश्य कारण डायन का आरोप लगाकर मारपीट करना है। जिसमें पति की मौत हुई है। पुलिस पूरे मामले पर पैनी नजर रख रही है।पीड़ित परिवार की सुरक्षा को लेकर गांव में पुलिस तैनात की गई है। एफएसएल की टीम भी मौके पर पहुंची है। वहीं जख्मी पीड़ित महिला को सदर अस्पताल में भर्ती कर इलाज किया जा रहा है।

See also  क्या हाल है? बदमाशों ने इतना पूछ कान के पास मार दी गोली; पटना के 2 गांवों में तनाव
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now