दुमका में नाबालिग आदिवासी से गैंगरेप, प्रेमी की पिटाई, पुलिस ने पांच आरोपी को हिरासत में लिया

Picture of Live Dainik

Live Dainik

August 27, 2025

दुमका में नाबालिग आदिवासी से गैंगरेप, प्रेमी की पिटाई, पुलिस ने पांच आरोपी को हिरासत में लिया

दुमकाः जिले के काठीकुंड थाना क्षेत्र में सोमवार देर रात 17 साल की पहाड़िया किशोरी के साथ पांच युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। घटना रात करीब 12 बजे हुई। इस घटना में लड़की के प्रेमी की भी पिटाई की गई। पुलिस ने इस मामले में सभी आरोपियों को हिरासम में ले लिया है।

जमशेदपुर का आतंकी हैदर इंटरपोल के रडार पर, जारी किया गया रेड कॉनर नोटिस
जानकारी के अनुसार, किशोरी अपने दोस्त के बुलावे पर उससे मिलने गई थी। दोनों सड़क किनारे बात कर रहे थे। इस दौराच अचानक चार बाइक पर सवार नौ युवक वहां पहुंचे। उन्होने दोनों को एक साथ देखकर पूछताछ शुरू की। इसके बाद चार युवक वहां से चले गए। लेकिन पांच युवकों ने किशोरी के दोस्त की पिटाई कर दी, इसके बाद वो युवक वहां से भाग गया।

बाथरूम में नहाती छात्राओं का साल भर से वीडियो बना रहा था युवक, रंगे हाथ पकड़ाया
युवक के भागने के बाद आरोपी युवती को जंगल में लेकर चले गए और सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। गश्त कर रही पुलिस टीम ने किशोरी को रोते हुए देखा और थाने ले गई। किशोरी ने पुलिस को बताया कि पांच युवकों ने उसके साथ गलत काम किया है। इसके बाद पुलिस ने पांचों युवकों को गिरफ्तार कर लिया। काठीकुंड थाने के प्रभारी त्रिपुरारी कुमार ने बताया कि पीड़िता आदिवासी बोली में बात कर रही थी, इसलिए उनकी शिकायत समझने के लिए एक दुभाषिए की मदद ली गई।

See also  झारखंड ATS ने 16 जगहों पर की छापेमारी, आठ संदिग्ध आतंकियों से हो रही है पूछताछ, हथियार और आग्नेयास्त्र बरामद
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now