बिना कपड़े 11 दिन का सफर, कीमत 43 लाख रुपए; न्यूड क्रूज को लेकर इतना क्रेज क्यों

Picture of Live Dainik

Live Dainik

August 27, 2025

Nude_Cruise_Photo

घूमने-फिरने के लिए लोग जंगल और पहाड़ में जाते हैं। लेकिन एक अमेरिकी कंपनी इससे भी कुछ क्रेजी करती है। यह कंपनी लोगों को क्रूज पर ले जाती है। इस यात्रा के दौरान क्रूज पर सवार लोग एक भी कपड़ा नहीं पहनते हैं। इस बार साल 2026 के लिए तैयारियां होने लगी हैं। अमेरिकी का ‘बेयर नेसेसिटीज’ नाम की कंपनी इस टूर को आयोजित करती है और इसका नाम दिया गया है ‘बिग न्यूड बोट’। इस ट्रिप पर जाने वाले लोग लग्जरी क्रूज पर सवार होकर मियामी, फ्लोरिडी समेत तमाम जगहों की सैर करते हैं। इसकी कीमत प्रति व्यक्ति 43 लाख रुपए है।

इस क्रूज का कांसेप्ट है खुद को नैचुरल रखना। क्रूज में सवार लोग बिना कपड़ों के खुली धूप का मजा लेते हुए, 11 दिनों तक विभिन्न आइलैंड्स की सैर करते हैं। कंपनी की वेबसाइट के मुताबिक यह सेक्सुअलिटी के बारे में नहीं है। यह कंफर्ट, कांफिडेंस और ऑथेंटिसिटी के बारे में है। कंपनी कहती है कि आप कुछ नहीं पहनते, लेकिन अपना सम्मान धारण करते हैं। 2026 में यह ट्रिप नौ से 20 फरवरी तक रहेगी। इसकी शुरुआत अमेरिका के मियामी से होगी।

See also  गेहूं बेचने के विरोध में गंडासे से बहन पर कई वार, गर्दन काटकर उतारा मौत के घाट

बिहार के डिप्टी सीएम और मंत्री फिर आपस में भिड़े, अशोक चौधरी और विजय सिन्हा के बीच तनानती तू-तू, मैं-मैं पर उतरी

यह यात्रा एक नॉवेजियन क्रूज पर होगी। यह क्रूज आलीशान सुविधाओं से भरपूर है। इसमें 2300 यात्रियों के ठहरने का इंतजाम है। क्रूज पर 16 रेस्टोरेंट, 14 बार, बाउलिंग लेन्स, कसीनो, स्पा और गार्डन विला तक हैं। इसके अलावा दुनिया भर के स्वादिष्ट व्यंजन भी यहां पर मिलते हैं। इसके अलावा स्पा, हॉस्ट स्टोन मसाज, डिजाइनर बुटीक जैसी चीजें भी हैं।

अगर आपको लगता है कि न्यूड क्रूज पर खुलेआम मस्ती ही होती होगी तो थोड़ा रुकिए। यहां पर कुछ खास नियम-कायदे भी बनाए गए हैं। जैसे-डायनिंग हॉल में कपड़े पहनना अनिवार्य है। कैप्टन के रिसेप्शन पर भी बिना कपड़ों के नहीं जाया सकता। इसी तरह कल्चरल परफॉर्मेंस के दौरान और किसी बंदरगाह पर जहाज के रुकने पर भी कपड़े पहनने की अनिवार्यता शामिल है। पूल्स और डांस फ्लोर्स जैसे एरियाज नो फोटो जोन की कैटेगरी में आते हैं। इसके अलावा अगर कोई अशालीन व्यवहार करता मिला तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई का भी प्रावधान है। यहां तक कि उसे अगले बंदरगाह पर भी उतारा भी जा सकता है।

See also  झारखंड ACB की दिल्ली में कार्रवाई, स्निग्धा सिंह की तलाश में वसंत विहार और जॉइंट सेक्रेटरी के घर पर छापे

मैंने नरेंद्र मोदी से कहा था…, भारतीय प्रधानमंत्री का नाम लेकर ट्रंप ने किया बहुत बड़ा दावा

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now