मैंने नरेंद्र मोदी से कहा था…, भारतीय प्रधानमंत्री का नाम लेकर ट्रंप ने किया बहुत बड़ा दावा

Picture of Live Dainik

Live Dainik

August 27, 2025

trump modi

भारत और पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम कराने का दावा अमेरिका राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर किया है। इस बार उन्होंने कहा है कि भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बातचीत कर 5 घंटे में दोनों मुल्कों में युद्ध रुकवाया था। भारत ने साफ किया है कि पाकिस्तान के DGMO की तरफ से अनुरोध किए जाने के बाद सैन्य कार्रवाई रोकी गई थी।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, बुधवार को ट्रंप ने कहा, ‘मैं एक बहुत ही शानदार व्यक्ति नरेंद्र मोदी से बात कर रहा था। मैंने कहा कि आपके और पाकिस्तान के बीच क्या चल रहा है। उस समय बहुत नफरत थी। ये सब बहुत लंबे समय से चल रहा है। अलग-अलग नामों से हजारों सालों से चल रहा है।’ खास बात है कि ट्रंप ने यह ये टिप्पणियां भारत पर अतिरिक्त 25 फीसदी शुल्क प्रभावी होने से पहले की हैं।

ट्रंप ने कहा, ‘मैंने कहा कि मैं आपके साथ कोई व्यापारी डील नहीं करना चाहता…। आप लोग परमाणु युद्ध कर लेंगे…। मैंने कहा कि कल मुझे दोबारा कॉल करें, लेकिन हम आपके साथ कोई डील नहीं करने वाले हैं या आपके ऊपर इतने भारी टैरिफ लगाएंगे कि आपका सिर चकरा जाएगा।’ उन्होंने कहा कि पीएम मोदी से 5 घंटे की बात के बाद डील तय हुई।

See also  मैं तेजस्वी यादव... राहुल गांधी संग वोटर अधिकार यात्रा से पहले राजद नेता ने भरी हुंकार, Video देखें

धनबाद के पूर्व डिप्टी मेयर नीरज सिंह हत्याकांड पर आज आएगा फैसला, सिंह मेंशन और रघुकुल समर्थकों के बीच तनाव की आशंका, निषेधाज्ञा लागू

उन्होंने कहा, ‘5 घंटों के अंदर ये सब हुआ…। हो सकता है कि अब दोबारा शुरू हो जाए। मुझे नहीं पता। मुझे नहीं लगता, लेकिन अगर ऐसा हुआ तो मैं रोक दूंगा। हम ऐसी चीजें होने नहीं दे सकते।’

ट्रंप ने सोमवार को एक बार फिर दावा किया कि उन्होंने विश्वभर में सात युद्ध रुकवाए हैं जिनमें भारत और पाकिस्तान के बीच हुआ युद्ध भी शामिल है। वाइट हाउस में प्रेस से बातचीत के दौरान ट्रंप ने कहा कि इनमें से चार युद्ध उन्होंने ‘शुल्क और व्यापार’ के जरिए रोके। ट्रंप ने कहा, ‘मैंने कहा कि अगर आप लड़ना और सबको मारना चाहते हैं तो ठीक है, लेकिन फिर मैं 100 प्रतिशत ‘टैरिफ’ लगा दूंगा। नतीजा यह हुआ कि सभी पीछे हट गए।’

उन्होंने कहा, ‘मैंने ये सभी युद्ध रोक दिए हैं। इनमें से एक बड़ा युद्ध भारत और पाकिस्तान के बीच होता।’ ट्रंप ने दावा किया कि भारत-पाक युद्ध परमाणु स्तर तक बढ़ सकता था।

See also  हेमंत सोरेन सरकार ने विधानसभा में पाया बहुमत, पक्ष में पड़े 45 वोट, दोपहर में होगा कैबिनेट का विस्तार

वैष्णों देवी यात्रा रूट पर लैंडस्लाइड से भारी तबाही, अब तक 31 की मौत, मंगलवार को 9 लोगों की गई थी जान

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now