यमन पर इजराइली एयर स्ट्राइक, हूती विद्रोहियों पर दागी गई मिसाइल, दो की मौत

Picture of Live Dainik

Live Dainik

August 24, 2025

यमन पर इजराइली एयर स्ट्राइक, हूती विद्रोहियों पर दागी गई मिसाइल, दो की मौत

डेस्कः इजरायल ने यमन की राजधानी सना पर एयर स्ट्राइक्स करके ईरान समर्थित हूती विद्रोहियों के हवाई हमलों का जवाब दे दिया है। रविवार को सना के ज्यादातर रिहायशी इलाकों में धमाके की आवाज सुनाई दी। हूती मीडिया कार्यालय ने दावा किया कि इजरायल के द्वारा स्ट्राइक में कई जगहों को निशाना बनाया गया, जिसमें हेज़्याज़ बिजली संयंत्र और एक गैस स्टेशन शामिल है। हालांकि, इजरायल की ओर से इन स्ट्राइक्स को लेकर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।

बिहार में भू-माफियाओं ने बेच दी NHAI की जमीन, ROB निर्माण रूका, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने किया था शिलान्यास

स्थानीय मीडिया के अनुसार, इस हमले में दो लोगों की मौत हो गई और पांच से अधिक घायल हुए हैं। घायल लोगों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। राजधानी सना के लोगों का कहना है कि पूरे शहर में धमाके की आवाज सुनाई दी गई, जिनमें राष्ट्रपति भवन और एक बंद सैन्य अकादमी के आसपास भी विस्फोट हुए। राजधानी के साबिक चौक के पास धुएं के ग़ुबार उठते भी देखा गया।

See also  लोहरदगा में हांटी ग्राम सभा का बड़ा फैसला, मिशनरी गतिविधियों पर रोक,धर्मांतरण के विरोध में आदिवासी समाज हुआ गोलबंद

मयंक सिंह के बाद अब गैंग्स ऑफ वासेपुर वाले प्रिंस खान की तलाश, रेड कॉर्नर नोटिस जारी
राजधानी सना के एक निवासी ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि धमाके की आवाज़ बहुत तेज थी, इसे दूर से भी सुना जा सकता था। एक अन्य निवासी ने कहा कि घर हिल गया और खिड़कियां टूट गईं ।

चेतेश्वर पुजारा ने क्रिकेट से रिटायरमेंट का किया ऐलान, टेस्ट समेत सभी फार्मेट को कहा अलविदा
लाल सागर में तनाव
फिलिस्तीनियों के साथ संघर्ष बढ़ने के बाद से ही लाल सागर में इजरायल को व्यापारिक नुकसान पहुंचाने के लिए हूती विद्रोहियों ने इजरायल से संबंधित जहाजों पर लगातार ड्रोन और मिसाइल से हमले करते आ रहा है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now