झारखंड में 25 अगस्त तक बारिश से राहत के आसार नहीं, इन जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी

Picture of Live Dainik

Live Dainik

August 20, 2025

रांची में आज भी छाएं रहेंगे बादल, बारिश के आसार, झारखंड में अब सामान्य से सिर्फ 10 प्रतिशत वर्षा

रांचीः मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार बंगाल की खाड़ी और ओडिशा के समुद्र तट पर निम्न दवाब का क्षेत्र बनने से इसका असर झारखंड पर भी पड़ा है। इससे 25 अगस्त तक झारखंड के अलग-अलग इलाकों में गर्जन, वज्रपात, तेज हवा व बारिश हो सकती है। निम्न दवाब का क्षेत्र बनने से 19 अगस्त को कई जगहों पर आसमान में घने बादल छा गये और रूक-रूक कर बारिश हुई। 20 अगस्त को भी कई इलाकों में आकाश में बादल छाये रहेंगे और रूक-रूक कर हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश होगी।

रांची के स्कूल में सेक्स चैट स्कैंडल से हड़कंप, टीचर ने छात्रा को लिखा-‘वर्जिनिटी मुझसे लूस करोओ’
मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, रांची सहित राज्य में गुरुवार से मानसून के बादल और घने होंगे। इस सिस्टम के प्रभाव से पूरे राज्य में बारिश होने का पूर्वानुमान है। रांची में 23 तक बारिश का पूर्वानुमान है। वहीं, अगले 22 और 23 अगस्त को पलामू और आसपास के चार जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

See also  झारखंड में बारिश को लेकर आज रेड अलर्ट, कई जिलों में स्कूलों को किया गया बंद, जनजीवन अस्त-व्यस्त

हजारीबाग में सेक्स रैकेट को लेकर कई होटलों में छापेमारी, पुलिस के पहुंचते ही मचा हड़कंप, हिरासत में लिये गए लड़के-लड़कियां
मौसम ‌विभाग के अनुसार, राज्य में गुरुवार को संताल परगना और पलामू प्रमंडल समेत इसके उत्तरी भाग स्थित सभी जिलों में अगले चार दिन अच्छी बारिश होने का अनुमान है। मौसम विभाग के अनुसार, ओड़िशा के दक्षिणी तटीय भाग पर गहरे निम्न दबाव का क्षेत्र गुजर रहा है। अगले 24 घंटे में यह ओड़िशा के अंदरूनी हिस्सों में प्रवेश करते हुए पश्चिम-उत्तर दिशा में आगे बढ़ने की संभावना है। नजदीक होने के कारण इससे झारखंड में मानसून को सक्रिय होने में मदद मिली है। अगले 23 अगस्त तक राज्य में अच्छी बारिश होने का अनुमान है।

JSSC CGL पेपर लीक मामले पर झारखंड हाईकोर्ट ने लगाई फटकार, कहा-‘ऐसा लग रहा है कि मामले की निष्पक्ष जांच नहीं हो रही हैं’
रांची में 16.8 मिमी बारिश
मौसम विभाग के अनुसार, राज्य में मानसून सक्रिय होने से पिछले 24 घंटे के दौरान राज्य के कई हिस्सों में बारिश हुई। सबसे अधिक बारिश पूर्वी सिंहभूम में 36.6 मिमी हुई। रांची में 16.8 मिमी बारिश दर्ज की गई।
52% अधिक हुई बारिश
राज्य में एक जून से लेकर 19 अगस्त तक 888.9 मिमी बारिश हो चुकी है, जो सामान्य वर्षापात 700.5 मिमी से 27% अधिक है। रांची में इस मानसून सीजन में अब तक 1094.2 मिमी बारिश हुई, जो सामान्य वर्षापात 718.1 मिमी से 52% अधिक है।
पारा 24 घंटे में 20 गिरा
मौसम विभाग के अनुसार, रांची का अधिकतम तापमान 27.1 डिग्री दर्ज किया गया। यहां का तापमान पिछले 24 घंटे के मुकाबले दो डिग्री नीचे गिर गया। यहां का अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री नीचे है।

See also  झारखंड हाईकोर्ट से पारा शिक्षकों को झटका, सहायत शिक्षक नियुक्ति मामले में दिया बड़ा फैसला
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now