लोहरदगाः जिले में स्वतंत्रतादिवस के अवसर पर मुख्य समारोह का आयोजन बीएस कॉलेज स्टेडियम में किया गया। इसमें राज्य सरकार की कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुई और ध्वजारोहन किया एवं परेड की सलामी ली।इस अवसर मुख्य अतिथि ने कहा कि प्रत्येक वर्ष हम सभी स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देश की आजादी में हमारे पूर्वजों के संघर्ष और बलिदान को याद करते हैं। आज का दिन हम सभी लोगों के लिए महत्वपूर्ण है। इतने वर्ष हमारे देश के लोगों ने गुलामी सहा और लोगों का मानसिक शोषण हुआ। उसमें सभी लोगों को साथ लेकर चलने का सफर आसान नहीं था। किंतु हमारे महापुरूषों ने इस देश को संविधान के माध्यम से एक रूपरेखा देने का काम किया। इस संविधान के माध्यम से हमें मौलिक अधिकार दिये गये। देश को कैसे चलाना है इसके लिए नियम व कानून तय किये गये। संविधान के बाद ये देश सबल बना। वर्ष 1950 जमींदारी व्यवस्था समाप्त की गई। जो भूमिहीन थे, उनके बीच भूमि का वितरण करते हुए भूमि की बंदोबस्ती की गई। फिर भी शिक्षा, कृषि, व्यापार की दिशा में कई सारे कार्य होने बाकी थे। वर्ष 1960 में हरित क्रांति, 1970 में श्वेत क्रांति, 1990 में आइटी के क्षेत्र में क्रांति लायी गयी। देश को सबल बनाने में कई तरह की क्रांति लायी गयी। कई तरह की क्रांति लाने में देश के महापुरूषों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। हम और आप आज के दिन गौरव से सीना चौड़ा कर के तिरंगा ध्वज को सलाम करते हैं।मंत्री ने कहा कि ये आजादी हमें बहुत संघर्ष और मेहनत के बाद मिली है। आदिवासी समुदाय का देश की आजादी के आंदोलनों में महत्वपूर्ण योगदान रहा है जिसे लिखे जाने की आवश्यकता है तभी भावी पीढ़ी को इतिहास पढ़ने और जानने का अवसर मिलेगा।
नेमरा में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने किया ध्वजारोहण, अपने पैतृक गांव में दी तिरंगे को सलामी
राज्य सरकार कर रही सभी वर्गों का सम्मान
वर्तमान सरकार सभी वर्ग का सम्मान कर रही है। राज्य सरकार महिलाओं को मंईयां सम्मान योजना के तहत प्रतिवर्ष तीस हजार रूपये की राशि प्रदान कर रही है। छात्राओं को पढ़ाई के लिए सावित्री बाई फुले किशोरी समृद्धि योजना का लाभ दिया जा रहा है। जो आदिवासी उच्च शिक्षा हासिल करना चाहते हैं उन्हें गुरूजी क्रेडिट कार्ड योजना से जोड़ा जा रहा है। किसानों का दो लाख रूपये तक का ऋण माफ किया गया है। किसानों को केसीसी ऋण भी दिया जा रहा है। बीज का वितरण किया जा रहा है।, सोलर पंप योजना से जोड़ा जा रहा है। आज वे सभी जो समाजिक, आर्थिक रूप से कमजोर हैं। सभी को सबल बनाने का कार्य किया जा रहा है। आज सभी लोग इस प्रयास में सरकार का साथ दें। इस राज्य को बेहतर व सबल बनाने में सरकार का आप साथ दें। आनेवाले समय में इस राज्य के सभी वर्ग के लोगों को बेहतर दिशा में ले जाने का कार्य करेंगे। आइए, इस देशभक्ति को हम प्रत्येक दिन जियें। गलत हो तो उस पर सवाल जरूर करें।
किया गया सम्मानित
आज मुख्य समारोह में इस वर्ष के मैट्रिक, इंटर की परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करनेवाले छात्र-छात्राओं, राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक हासिल करनेवाले लोहरदगा जिला के खिलाड़ियों व झारखण्ड आंदोलनकारियों को प्रशस्ति पत्र, स्मृति चिन्ह देकर और शॉल ओढ़ा कर सम्मानित किया गया।
आज इस अवसर पर पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू, उपायुक्त डॉ ताराचंद, पुलिस अधीक्षक सादिक अनवर रिजवी, जिला परिषद अध्यक्ष रीना कुमारी, विधायक प्रतिनिधि बिशुनपुर जफर इकबाल, विधायक प्रतिनिधि लोहरदगा विधानसभा क्षेत्र नीशीथ जायसवाल, जिला स्तरीय पदाधिकारीगण, जनप्रतिनिधिगण आदि उपस्थित थे।














