लाल किले से पीएम मोदी ने किया RSS का गुणगान, सुरक्षा के लिए सुदर्शन चक्र और घुसपैठ को बताया सोची-समझी साजिश

Picture of Live Dainik

Live Dainik

August 15, 2025

PM graced the 79th Independence Day celebrations at Red Fort, in Delhi on August 15, 2025.

नई दिल्ली:  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 79वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर लाल किले से अब तक का सबसे लंबा भाषण दिया । उन्होंने देश की सुरक्षा को लेकर बड़ी-बड़ी बातें कहीं । उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ चलाए गए ऑपरेशन सिंदूर का जिक्र तो किया ही साथ ही न्यूक्लियर धमकी को लेकर पड़ोसी देश को चेताया। पीएम मोदी ने लाल किले से भगवान बिरसा मुंडा को याद करते हुए माओवाद के खात्मे का जिक्र भी किया

लाल किले के प्राचीर से प्रधानमंत्री ने घुसपैठ का जिक्र करते हुए देश के लिए बड़ा खतरा बताया और कहा कि आने वाले दिनों में घुसपैठ के खिलाफ बड़ा मिशन चलाया जाएगा । मोदी ने कहा कि सोची समझी रणनीति के तहत डेमोग्राफी चेंज किया जा रहा है ।

पीएम मोदी ने देश की महत्वपूर्ण स्थलों जिसमें आस्था के केंद्र, अस्पताल और दूसरे महत्वपूर्ण संस्थानों को जिक्र करते हुए कहा कि आने वाले दिनों में सुदर्शन चक्र चलेगा

See also  हेमंत सोरेन कैबिनेट में क्या हुए बड़े फैसले ? देसी मांगुर राजकीय मछली घोषित

लाल किले के प्राचीर से प्रधानमंत्री ने पहली बार आरएसएस का जिक्र करते हुए सौ वर्ष पूरे होने की बात कही और दुनिया का सबसे बड़ा एनजीओ बताया

प्रधानमंत्री मोदी ने इस दिवाली तक अगली पीढ़ी के वस्तु और सेवाकर (जीएसटी) सुधारों को पेश करने की घोषणा की। इसका उद्देश्य दैनिक उपयोग की वस्तुओं पर करों को कम करना है। उन्होंने कहा, ‘’सरकार अगली पीढ़ी के जीएसटी सुधार लाएगी, जिससे आम आदमी पर कर का बोझ कम होगा। यह आपके लिए दिवाली का तोहफा होगा।’’ उन्होंने स्पष्ट किया कि इन सुधारों से नागरिकों को सीधे तौर पर लाभ मिले और आर्थिक गतिविधियों को प्रोत्साहन मिले।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now