जब तक मोदी हैं, चिराग पासवान एनडीए से अलग नहीं होंगे; अकेले चुनाव लड़ने की बात खारिज की

Picture of Live Dainik

Live Dainik

August 15, 2025

नीतीश की पुलिस पर बरसे चिराग पासवान, बोले- थाने में अपराधी पैसा पहुंचा रहे, तभी तो प्रशासन

केंद्रीय मंत्री और लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के मुखिया चिराग पासवान ने बिहार विधानसभा चुनाव से पहले एनडीए से अलग होकर अकेले बिहार चुनाव लड़ने की बात को खारिज किया है। चिराग ने कहा कि जब तक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हैं, वह एनडीए से बाहर आने की बात सोच भी नहीं सकते हैं।

उन्होंने दावा किया कि एनडीए पूरी तरह एकजुट है। दरअसल, एक समाचार वेबसाइट में गुरुवार को चिराग पासवान के इंटरव्यू का हवाला देते हुए उनके एनडीए से अलग होकर अकेले बिहार की सभी 243 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ने की खबर चली थी। इसके बाद सियासी गलियारों में चर्चाओं का दौर शुरू हो गया था।

पूर्व विधायक और बाहुबली राजवल्लभ यादव बरी, कोर्ट ने माना- रेप का आरोप लगाने वाली पीड़िता यौन संबंध बनाने की आदी थी

चिराग पासवान गुरुवार देर रात दिल्ली से पटना पहुंचे। पटना एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि उनके बयान को को तोड़ मड़ोरकर पेश किया गया। चिराग ने कहा कि एनडीए से अलग होने का दावा करने वाली जो खबर चलाई गई, उस चैनल ने स्पष्टीकरण भी चला दिया है।

See also  अफसर श्वेता मिश्रा के यहां रेड में लाखों का कैश मिला, पटना सहित कई शहरों में फ्लैट और जमीन

उन्होंने कहा, “मैं कई बार सोचता हूं कि इतना उत्साह मुझे NDA से अलग करने को लेकर क्यों बना रहता है, ये मेरी समझ के बाहर है। मैं मानता हूं कि एनडीए की मजबूती विपक्षी दलों को परेशान करती है। एनडीए से चिराग पासवान अलग हो जाए ताकि उनकी राह आसान हो जाए। क्योंकि विपक्ष जानता है कि जब तक एनडीए एकजूट है तब तक बिहार में विपक्ष का आना संभव नहीं है। इसलिए वो हर संभव प्रयास करते हैं कि किसी भी कारण से NDA में दरार आ जाए।”

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन नेमरा में चला रहे हैं ई रिक्शा… जानिए कौन-कौन है सीएम के रिक्शा पर सवार

कुछ विपक्षी पार्टियों चाहती है कि बिहार में 2020 वाली स्थिति पैदा हो लेकिन लोजपा (रामविलास) पूरी तरह से एनडीए के साथ है और इस बार विधानसभा चुनाव में जीत का एक नया रिकॉर्ड बनाएंगे। उन्होंने कहा कि कुछ लोग भ्रम पैदा करने की कोशिश करते हैं लेकिन बिहार में एनडीए पूरी तरह एकजुट है और विपक्षी दलों की दाल गलने वाली नहीं है।

See also  पीएम मोदी का झारखंड दौरा, जानिए क्या है पूरा कार्यक्रम ? रांची में किस सड़क पर ट्रैफिक पर पाबंदी?

चिराग पासवान ने दावा किया कि कुछ विपक्षी पार्टियों चाहती हैं कि बिहार में 2020 वाली स्थिति पैदा हो। मगर उनकी पार्टी एलजेपी-आर पूरी तरह से एनडीए के साथ है और इस बार विधानसभा चुनाव में जीत का एक नया रिकॉर्ड बनाएंगे। उन्होंने कहा कि कुछ लोग भ्रम पैदा करने की कोशिश करते हैं लेकिन विपक्षी दलों की दाल गलने वाली नहीं है।

उन्होंने कहा कि इस समय बिहार विधानसभा में लोजपा (रामविलास) के विधायक नहीं है। मगर आगामी विधानसभा चुनाव के बाद एलजेपी-आर सदन में अपनी बड़ी उपस्थिति दर्ज कराएगी और एक बार फिर एनडीए की सरकार बनेगी।

सोने और चांदी की कीमतों होगी बढ़ोत्तरी, सरकार ने बढ़ाए टैरिफ…खाने का तेल होगा सस्ता

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now