सोने और चांदी की कीमतों होगी बढ़ोत्तरी, सरकार ने बढ़ाए टैरिफ…खाने का तेल होगा सस्ता

Picture of Live Dainik

Live Dainik

August 14, 2025

gold and silver

नई दिल्ली: वित्त मंत्रालय ने 50/2025-कस्टम्स (एन.टी.) अधिसूचना जारी कर खाद्य तेल, पीतल स्क्रैप, सुपारी, सोना और चांदी के लिए नए टैरिफ मूल्य तय किए हैं। यह संशोधित दरें 15 अगस्त 2025 से लागू होंगी।

खाद्य तेल होंगे सस्ते

अधिसूचना के मुताबिक, कच्चे पाम ऑयल का टैरिफ मूल्य घटाकर 1030 अमेरिकी डॉलर प्रति मीट्रिक टन कर दिया गया है, जो पहले 1137 डॉलर था। इसी तरह आरबीडी पाम ऑयल 1180 डॉलर से घटाकर 1050 डॉलर, पामोलीन और अन्य पाम ऑयल के दामों में भी कमी की गई है।
कच्चे सोयाबीन तेल का टैरिफ मूल्य बढ़ाकर 1134 डॉलर किया गया है, जो पहले 1074 डॉलर था। पीतल स्क्रैप का मूल्य 5249 डॉलर से बढ़ाकर 5542 डॉलर कर दिया गया है।

सोना-चांदी महंगे होंगे

सोने का टैरिफ मूल्य 858 अमेरिकी डॉलर प्रति 10 ग्राम से बढ़ाकर 1083 डॉलर कर दिया गया है। वहीं चांदी का टैरिफ मूल्य 961 डॉलर प्रति किलोग्राम से बढ़ाकर 1246 डॉलर कर दिया गया है। इसका असर आभूषणों और बुलियन बाजार में कीमतों पर पड़ सकता है।

See also  Petrol Diesel Price Hike:पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ाए गए, 3 रुपये प्रति लीटर की हुई बढ़ोतरी

सुपारी के दाम बढ़े

सुपारी (अरेका नट) का टैरिफ मूल्य 6448 डॉलर प्रति मीट्रिक टन से बढ़ाकर 7463 डॉलर कर दिया गया है। इससे घरेलू किसानों को फायदा और आयात पर अंकुश की संभावना है।

क्या होगा आर्थिक असर

विशेषज्ञों का मानना है कि पाम ऑयल के टैरिफ मूल्य में कमी से खाद्य तेल के दामों पर दबाव घटेगा और खाद्य महंगाई में कुछ राहत मिल सकती है। वहीं सोने-चांदी की कीमत बढ़ने से शादी-ब्याह और त्योहारी सीजन में ग्राहकों को ज्यादा खर्च करना पड़ सकता है। पीतल स्क्रैप और सुपारी की ऊंची दरें घरेलू उद्योग और किसानों के लिए फायदेमंद साबित हो सकती हैं, लेकिन उपभोक्ताओं के लिए लागत बढ़ा सकती हैं। यह अधिसूचना 15 अगस्त 2025 से पूरे देश में लागू हो जाएगी।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now