बिहार में फ्री बिजली के बाद अब घर-घर मुफ्त में लगेगा सोलर पैनल, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का एलान

नीतीश कुमार ने छात्रों के लिए की बड़ी घोषणा, 20 से 25 साल के युवक-युवतियों को मिलेगा हर महीने 1000 रुपये की सहायता

पटनाः मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मंगलवार को अपने संबोधन में बड़ा ऐलान किया है । जिसमें उन्होंने 125 यूनिट तक बिजली बिल फ्री करने के फायदे गिनाए और सौर ऊर्जा को बढ़ावा देने पर जोर दिया। जिसके बाद सीएम ने कहा कि राज्य सरकार घर-घर मुफ्त सोलर पैनल लगवाएगी । इस योजना की शुरुआत खुद मुख्यमंत्री ने मुख्यमंत्री आवास से की थी।

सीढ़ी से घसीटकर शव ले गए कर्मी,बिहार के अस्पताल ने इंसानियत को किया शर्मसार
सीएम नीतीश कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि अगर किसी उपभोक्ता को अपने घर पर सोलर पैनल लगवाने की इच्छा है, तो सरकार यह काम करवाकर देगी। उन्हें कुछ नहीं करना होगा। कहा कि राज्य के सभी सरकारी भवनों में सोलर पैनल लग रहे हैं। इसकी शुरुआत उन्होंने खुद अपने सीएम आवास से की थी ।अब आम लोगों को भी सोलर पैनल मुफ्त में उपलब्ध कराए जाएंगे। उन्होंने कहा कि सोलर पैनल लगाने से राज्य में ऊर्जा उत्पादन बढ़ेगा।

बारिश में ट्रैक के नीचे से निकली मिट्टी, नमो भारत ट्रेन बाल-बाल बची; पटना-मोकामा रेलखंड पर टला हादसा
वहीं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपने संबोधन के दौरान आरजेडी-कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि साल 2005 से पहले बिहार में बिजली की स्थिति बहुत खराब थी। उस समय कोई काम नहीं होता था। राजधानी पटना में भी 7-8 घंटे से ज्यादा बिजली नहीं रहती थी। अन्य सब जगहों पर भी बुरा हाल था।आगे उन्होंने ने कहा कि, “हमारी सरकार बनने के बाद बिजली के क्षेत्र में सुधार हेतु बड़े पैमाने पर काम शुरू किया गया। ऊर्जा विभाग का बजट बढ़ाया गया। बिजली की आपूर्ति बढ़ाई गई। सभी गांव और टोलों में बिजली पहुंचाई गई। 2015 में 7 निश्चय केअंतर्गत हर घर बिजली पहुंचाने का फैसला लिया गया। 2018 में हर घर में बिजली पहुंचा दी गई।”

आदिवासियों की विश्व प्रसिद्ध धर्मस्थली लुगुबुरू में लगेगी गुरुजी की आदमकद प्रतिमा
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने दावा किया कि उनकी सरकार शुरूआत से ही उपभोक्ताओं को सस्ती दर पर बिजली उपलब्ध करवा रही है। उन्होंने कहा की सरकार को बिजली खरीदने में काफी ज्यादा खर्च होता है , लेकिन फिर भी सरकार लोगों को सस्ती दर में बिजली उपलब्ध करवा रही है । जिसे लेकर सरकार घरेलू उपभोक्ताओं के लिए 125 यूनिट बिजली फ्री देने का निर्णय कर इसे लागू कर दिया गया है । जिससे राज्य के1.89 लाख घरेलू उपभोक्ताओं को लाभ मिलेगा

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now