बारिश में ट्रैक के नीचे से निकली मिट्टी, नमो भारत ट्रेन बाल-बाल बची; पटना-मोकामा रेलखंड पर टला हादसा

Picture of Live Dainik

Live Dainik

August 12, 2025

namo_bharat_train

Namo Bharat Train: पटना मोकामा रेलखंड पर सोमवार की शाम रेल हादसा होते होते बच गया। लगातार बारिश की वजह से दानापुर रेल मंडल के टेकाबिगहा स्टेशन के नजदीक रेलवे ट्रैक के नीचे से मिट्टी निकल रही थी, जिससे ट्रैक आंशिक रूप से धंस गया था। इससे डाउन लाइन पर 3 ट्रेनों का परिचालन लगभग एक घंटे तक बाधित हो गया। ट्रैक के पास से मिट्टी निकलने की सूचना मिलने के बाद मौके पर रेलवे की टीम पहुंची और इसे दुरुस्त किया।

शाम साढ़े सात बजे रेलखंड पर इसे दुरुस्त कर ट्रेनों को धीमी गति से गुजरने का कागजी निर्देश जारी किया गया। रेलखंड पर अब रेल परिचालन सुविधा बहाल कर दी गई। रेल सूत्रों के मुताबिक सोमवार की शाम करीब साढ़े छह बजे गाड़ी संख्या 94804 पटना जयनगर नमो भारत रैपिड ट्रेन डाउन लाइन से गुज़र रही थी। सेमीहाईस्पीड ट्रेन होने की वजह से अन्य ट्रेनों से इसकी रफ्तार अधिक थी।

See also  BPSC 70वीं मेंस का रिजल्ट जारी, 5401 अभ्यर्थी इंटरव्यू के लिए क्वालीफाई

पटना एयरपोर्ट पर यात्री के हैंड बैग में कारतूस मिलने से हड़कंप, CISF ने दबोचा

ट्रेन टेकाबिगहा स्टेशन के नजदीक पिलर संख्या 503/12 के पास पहुंची ही थी कि पायलट को आंशिक झटका महसूस हुआ। चालक ने गति को नियंत्रित कर तुरंत इसकी सूचना कंट्रोल को दी। बख्तियारपुर स्टेशन मास्टर को भी ट्रैक की समस्या से अवगत कराया गया। इसी बीच इंजीनियरों की टीम भी मौके पर पहुंची और पटरियों के आसपास की मिट्टी को दुरुस्त किया गया। फिलहाल डाउन लाइन में सभी ट्रेनों को कागजी निर्देश पर धीमी गति से चलाया जा रहा है। मौके पर निगरानी व्यवस्था को और बढ़ा दिया गया है।

रेलखंड पर अचानक समस्या आने की वजह से रेलवे कंट्रोल से विभिन्न स्टेशनों पर सूचना जारी की गई। इस दौरान कमला गंगा इंटरसिटी करौटा में खड़ी रही। ट्रेन संख्या 63222 पटना-मोकामा मेमू पैसेंजर और 63218 दानापुर- मोकामा मेमू ट्रेन को आधे घंटे तक अलग-अलग स्टेशनों पर खड़ा रहना पड़ा। इससे यात्रियों को परेशानी हुई।

See also  पीएम नरेंद्र मोदी बिहार को देंगे 50000 करोड़ की सौगात; रेल, सड़क, बिजली सहित 16 योजनाओं का गिफ्ट

आज भी चौकी पर ही सोते हैं नीतीश कुमार, अशोक चौधरी ने बताया- सीएम के बेडरूम में बस 3 सामान

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now