Logo
  • होम
  • राज्य
  • झारखंड
  • बिहार
  • राजनीति
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • होम
  • राज्य
  • झारखंड
  • बिहार
  • राजनीति
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल

Home | आदिवासियों की विश्व प्रसिद्ध धर्मस्थली लुगुबुरू में लगेगी गुरुजी की आदमकद प्रतिमा

आदिवासियों की विश्व प्रसिद्ध धर्मस्थली लुगुबुरू में लगेगी गुरुजी की आदमकद प्रतिमा

Prashant Singh
August 12, 2025 12:41 PM
By
Prashant Singh
10 months ago
Share
shibu soren 1
SHARE

बोकारो:  विश्व आदिवासी दिवस 2025 के अवसर पर जिला प्रशासन – आदिवासी समाज द्वारा दिशोम गुरु बाबा शिबू सोरेन को समर्पित श्रद्धांजलि सभा का आयोजन गोमिया प्रखंड के ललपनिया पंचायत के लुगुबुरू आदिवासियों के विश्व विख्यात धर्मस्थली में किया गया। इस मौके पर उपायुक्त अजय नाथ झा, पुलिस अधीक्षक हरविंदर सिंह समेत जिले के अन्य पदाधिकारी और आदिवासी समाज के गणमान्य सदस्य उपस्थित थे। आदिवासी समाज की ओर से आयोजित इस सभा में दिशोम गुरु के जीवन, संघर्ष और आदिवासी चेतना के प्रति उनके योगदान को भावपूर्ण ढंग से याद किया गया। सभा की शुरुआत दो मिनट का मौन रखकर बाबा दिशोम गुरु को श्रद्धांजलि अर्पित करने से हुई। सभा को संबोधित करते हुए उपायुक्त ने कहा कि समाज को नशामुक्त बनाना और शिक्षा को हर घर तक पहुँचाना हम सबकी जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि नशे से मुक्ति, शिक्षा का विस्तार और समग्र विकास – यही बाबा दिशोम गुरु को हमारी ओर से सच्ची श्रद्धांजलि होगी। जिले का एक भी बच्चा बुनियादी शिक्षा से वंचित नहीं हो, इसके लिए प्रशासन प्रतिबद्ध है। सभी का नामांकन आंगनबाड़ी केंद्रों, आंगनबाड़ी केंद्र से प्राथमिक विद्यालय एवं प्राथमिक विद्यालय से उच्च विद्यालय में हो, इसकी निगरानी की जाएगी।
युवाओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि नशा और सामाजिक बुराइयों से दूर रहकर शिक्षा, कौशल और रोजगार की दिशा में आगे बढ़ना ही भविष्य को उज्जवल बनाएगा। उन्होंने बाबा शिबू के नाम से नशामुक्ति का अभियान चलाने, समाज को जागरूक करने की बात कहीं। उपायुक्त ने बाबा दिशोम गुरु के जीवनी पर प्रकाश डालते हुए उनके द्वारा शुरू किए गए रात्रि पाठशाला एवं उनकी समाज सुधारक की भूमिका के संबंध में विस्तार से बताया। उन्होंने बताया कि बाबा शिबू सोरेन की लुगुबुरू में आदमकद प्रतिमा बनेगी । इसके लिए समाज के लोगों से स्थान चिन्हित करने को कहा गया है।
मौके पर अपने संबोधन में पुलिस अधीक्षक हरविंदर सिंह ने बाबा शिबू सोरेन के जीवनी, उनके संघर्ष के संबंध में बताया। यह सब क्षेत्र जो कभी अति नक्सल प्रभावित हुआ करता था, लगातार विकास – प्रगति के कारण ही यहां की पूरी तस्वीर अब बदल चुकी है। उन्होंने कहा कि पूरा प्रशासन आमजनों के साथ है।
उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक ने बाबा लुगुबुरू के मंदिर में पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने जिले और राज्यवासियों की सुख-समृद्धि, शांति और आपसी भाईचारे के लिए विशेष प्रार्थना की। उन्होंने कहा कि लुगुबुरू केवल धार्मिक स्थल ही नहीं, बल्कि सांस्कृतिक एकता का भी प्रतीक है। एसडीओ बेरमो मुकेश मछुआ ने भी अपने संबोधन में कहा कि बाबा दिशोम गुरु द्वारा सूदखोरी और महाजनीय प्रथा के विरुद्ध किए गए आंदोलन एवं किसानों, दलित पीड़ित सभी वर्गों के शोषण को बंद करने के लिए किए गए कार्य को भुलाया नहीं जा सकता। मौके पर आदिवासी समाज के लोग उपस्थित थे।

See also  झारखंड को जल्द मिलेगी 9665 करोड़ की सौगात, PM नरेंद्र मोदी इन योजनाओं की करेंगे शुरुआत
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article 1 3 लोहरदगा शहरी क्षेत्र में भारतीय जनता युवा मोर्चा और महिला मोर्चा के नेतृत्व में निकाली गई तिरंगा यात्रा, पूर्व सांसद सुदर्शन भगत हुए शामिल
Next Article नीतीश कुमार ने छात्रों के लिए की बड़ी घोषणा, 20 से 25 साल के युवक-युवतियों को मिलेगा हर महीने 1000 रुपये की सहायता बिहार में फ्री बिजली के बाद अब घर-घर मुफ्त में लगेगा सोलर पैनल, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का एलान
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

- Advertisement -
Ad imageAd image

Recent Posts

  • बिरसा मुंडा के पुण्यतिथि पर समाधि स्थल पहुंचे राज्यपाल संतोष गंगवार और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, धरती आबा के बलिदान को किया याद
  • खान सर को बड़ी राहत, फायरिंग केस में गिरफ्तारी पर कोर्ट ने लगाई रोक, पुल‍िस से मांगी केस डायरी
  • घर के पानी टंकी में 27 सांप मिलने से हड़कंप, पानी बंद होने के बाद टंकी में झांककर देखा तो उड़ गए होश
  • देवघर से एपीके फाइल डेवलपर गिरफ्तार, धनबाद के डॉक्टर से साइबर ठगी का आरोप
  • सोशल मीडिया पर दोस्ती कर छात्रा से दुष्कर्म, अश्लील वीडियो बनाकर कर रहा था ब्लैकमेल, केस दर्ज
  • पटना के बाढ़ में दर्दनाक सड़क हादसा, तेज रफ्तार कार पेड़ से टकराई, 3 की मौत, 8 घायल, देवघर से पूजा कर लौट रहा था परिवार
  • सांप कांटने से पिता-पुत्र की मौत, गर्मी के कारण रात में जमीन परा सोये थे दोनों
  • भागलपुर में JDU सांसद अजय मंडल के कार्यालय में चोरी, बॉडीगार्ड की पिस्टल चुरा ले गए चोर

You Might Also Like

बिरसा मुंडा के पुण्यतिथि पर समाधि स्थल पहुंचे राज्यपाल संतोष गंगवार और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, धरती आबा के बलिदान को किया याद

बिरसा मुंडा के पुण्यतिथि पर समाधि स्थल पहुंचे राज्यपाल संतोष गंगवार और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, धरती आबा के बलिदान को किया याद

28 minutes ago
खान सर को बड़ी राहत, फायरिंग केस में गिरफ्तारी पर कोर्ट ने लगाई रोक

खान सर को बड़ी राहत, फायरिंग केस में गिरफ्तारी पर कोर्ट ने लगाई रोक, पुल‍िस से मांगी केस डायरी

5 hours ago
घर के पानी टंकी में 27 सांप मिलने से हड़कंप, पानी बंद होने के बाद टंकी में झांककर देखा तो उड़ गए होश

घर के पानी टंकी में 27 सांप मिलने से हड़कंप, पानी बंद होने के बाद टंकी में झांककर देखा तो उड़ गए होश

5 hours ago
देवघर से एपीके फाइल डेवलपर गिरफ्तार, धनबाद के डॉक्टर से साइबर ठगी का आरोप

देवघर से एपीके फाइल डेवलपर गिरफ्तार, धनबाद के डॉक्टर से साइबर ठगी का आरोप

6 hours ago
Logo
  • About us
  • Advertise with us
  • Privacy Policy
  • Contact us
  • Terms and Condition
  • Disclaimer
  • Fact-Checking Policy
  • Correction Policy
  • Ethics Policy
  • About us
  • Advertise with us
  • Privacy Policy
  • Contact us
  • Terms and Condition
  • Disclaimer
  • Fact-Checking Policy
  • Correction Policy
  • Ethics Policy

Follow Us On Social Media

Copyright © 2023-26 Live Dainik Broadcast Pvt. Ltd., All Rights Reserved.

adbanner
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?