सीढ़ी से घसीटकर शव ले गए कर्मी,बिहार के अस्पताल ने इंसानियत को किया शर्मसार

Picture of Live Dainik

Live Dainik

August 12, 2025

सीढ़ी से घसीटकर शव ले गए कर्मी,बिहार के अस्पताल ने इंसानियत को किया शर्मसार

डेस्कः बिहार में बेतिया के सबसे बड़े अस्पताल से इंसानियत को शर्मसार करने वाला एक वीडियो सामने आया है। जीएमसीएच अस्पताल में कर्मचारी एक डेड बॉडी को सीढ़ियों पर घसीटते नजर आ रहे है। यह शव बेतिया नौतन रोड के पालम सिटी से बरामद किया गया था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जीएमसीएच भेजा था। लेकिन अस्पताल के कर्मचारियों ने शव को सीढ़ियों पर घसीट कर अमानवीय व्यवहार किया।

पटना एयरपोर्ट पर यात्री के हैंड बैग में कारतूस मिलने से हड़कंप, CISF ने दबोचा
मामला मुफस्सिल थाना क्षेत्र के श्रीराम कॉलोनी के पास का है। सुबह ग्रामीणों ने एक गड्ढे में तैरता हुआ शव देखा, और तत्काल पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए जीएमसीएच भेज दिया। ग्रामीणों के मुताबिक, शव करीब 4-5 दिन पुराना था, सड़-गल चुका था और पहचानना मुश्किल था। लेकिन पोस्टमार्टम के बाद जो हुआ, उसने मौत को भी शर्मिंदा कर दिया। अस्पताल में शव ले जाने की कोई मानवीय व्यवस्था नहीं थी। दो लोग, जिनके चेहरे पर कोई संवेदना नहीं, सीढ़ियों पर घसीटते हुए शव को नीचे ला रहे थे। सीढ़ियों से टकराते हुए वह शरीर आगे बढ़ रहा था, जैसे वह कोई इंसान नहीं, बल्कि बेकार पड़ा सामान हो।

See also  जन्मदिन पर लालू यादव की तस्वीर को पहना दिया माला, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष और RJD विधायक ने ये क्या कर दिया

आज भी चौकी पर ही सोते हैं नीतीश कुमार, अशोक चौधरी ने बताया- सीएम के बेडरूम में बस 3 सामान
लोगों का आक्रोश, सिस्टम पर सवाल स्थानीय लोगों और सोशल मीडिया यूज़र्स का गुस्सा फूट पड़ा है। इतने बड़े अस्पताल में शव ले जाने के लिए स्ट्रेचर तक क्यों नहीं है? क्यों हर बार जीएमसीएच का नाम शर्मनाक घटनाओं में आता है? जिला प्रशासन और जनप्रतिनिधि इस अपमानजनक दृश्य पर चुप क्यों हैं? लोगों का कहना है, यह महज़ लापरवाही नहीं, बल्कि मानवता की आत्मा को घायल करने वाला अपराध है। समाज और सिस्टम दोनों की हार मौत अंतिम पड़ाव है, वहां पहुंचने के बाद भी इंसान को अपमान सहना पड़े, तो यह हमारे समाज और सिस्टम दोनों की हार है। आज बेतिया का यह वीडियो पूरे प्रदेश में घूम रहा है, आये दिन ऐसे मंज़र सुर्खियों में बनते ज़रूर हैं, लेकिन ठंडे बस्ते में डाल दिया जाता है। सरकार को चाहिए कि ठोस क़दम उठाए ताकि अगली लाश इस तरह बेइज़्ज़ती के साथ सीढ़ियों पर न घसीटी जाए।

See also  Nishikant Dubey का अपनों ने छोड़ा साथ, अभिषेक आनंद झा के समर्थन में उतरे बब्लू खवाड़े और पंडा समाज

बारिश में ट्रैक के नीचे से निकली मिट्टी, नमो भारत ट्रेन बाल-बाल बची; पटना-मोकामा रेलखंड पर टला हादसा
वायरल वीडियो पर जीएमसीएच प्रशासन की ओर से अभी तक कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। अस्पताल कर्मियों के इस व्यवहार से लोगों की भावनाएं आहत हुई हैं। अब देखना यह है कि स्वास्थ्य विभाग के बड़े अधिकारी इस मामले में क्या कार्रवाई करते हैं। एक प्रत्यक्षदर्शी ने कहा कि शव को घसीटकर पोस्टमार्टम हाउस में ले जाया गया।

 

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now