गुरुग्राम में बीच सड़क मॉडल के सामने मास्टरबेट करने वाले को पुलिस ने दबोचा, 14 लाख का है पैकेज

gurugram_masturbate_case

गुरुग्राम में सरेआम एक मॉडल के सामने मास्टबेट करने वाले आरोपी को गुरुग्राम पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी हरियाणा के करनाल का रहने वाला है। पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल कर आरोपी की पहचान की और उसे गिरफ्तारी कर लिया। आरोपी युवक एमटेक पास है। वह गुरुग्राम की एक प्राइवेट कंपनी में सालाना 14 लाख के पैकेज पर नौकरी करता है।

पुलिस के मुताबिक, आरोपी शादीशुदा है। उसका एक बच्चा भी है। एक साल से वह गुरुग्राम के सेक्टर-11 में रह रहा था। पुलिस ने बताया कि वारदात करने के बाद अभिषेक अपने कमरे पर आया। इसके बाद रोजाना जॉब पर भी जाने लगा। उसे लगा कि उसने मास्क पहन कर वारदात को अंजाम दिया है इसलिए कोई उसे पहचान नहीं पाएगा और उसे पकड़ा नहीं जा सकेगा। लेकिन पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाल कर उसे दबोच लिया।

लुटेरों से छीन ली पिस्टल, पटना में लूटपाट की बड़ी कोशिश नाकाम; जेवर शोरूम के दो कर्मियों को मिलेगा इनाम

See also  BIT पटना कैंपस में टेक्नो-कल्चरल फेस्ट ‘Technika 2024’ का हुआ भव्य शुभारंभ, युवा छात्रों ने दिखाई प्रतिभा

उसकी गिरफ्तारी के बाद एक और खुलासा हुआ है कि आरोपी ने इससे पहले जेएमडी बिल्डिंग में काम करने वाली युवती के साथ भी छेड़छाड़ की थी। इस मामले में भी पुलिस उसे नामजद करने की तैयारी कर रही है। थाना सिविल लाइन के एसएचओ कृष्ण ने बताया कि शिकायत मिलते ही एफआईआर दर्ज कर ली गई थी। मॉडल ने थाने में आकर अपने बयान भी दर्ज करवाएं थे। आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है।

रविवार को गुरुग्राम के अति व्यस्त राजीव चौक पर सुबह 11 बजे यह घटना हुई थी। यहां जयपुर से गुरुग्राम लौटी एक मॉडल कैब का इंतजार कर रही थी। इस दौराम मास्क पहने हुए एक शख्स ने मॉडल के सामने अपनी पैंट की जीप खोली और मास्टरबेट करने लगा। युवती ने आरोपी की अश्लील हरकत को कैमरे में रिकॉर्ड कर लिया।

बारिश में ट्रैक के नीचे से निकली मिट्टी, नमो भारत ट्रेन बाल-बाल बची; पटना-मोकामा रेलखंड पर टला हादसा

See also  दिल्ली हाईकोर्ट को मिली बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल में कहा-तीन बम रखे है, जज और वकील को निकाला गया बाहर

इसके बाद मॉडल ने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी करते हुए इस शर्मनाक घटना के बारे में लोगों को बताया। उसने कहा कि आरोपी मुझे लगातार घूर रहा था लेकिन शुरू में मैंने उसे इग्नोर किया। फिर देखा कि आरोपी मास्टरबेट करने लगा।

मॉडल ने बताया कि शुरू में तो मैंने कुछ रिकॉर्ड नहीं किया, क्योंकि पूरी घटना से वह स्तब्ध हो गई थी। मैंने पुलिस हेल्पलाइन पर भी कॉल किया था, लेकिन किसी ने नहीं उठाया। बाद में गूगल से उन्होंने एक नंबर निकाला और दूसरी तरफ से फोन पर कहा गया कि ऑनलाइन कंप्लेंट नहीं की जा सकती है, आपको थाने आना पड़ेगा।

ऑनलाइन शिकायत मिलते ही गुरुग्राम पुलिस हरकत में आई और सिविल लाइन थाना में अज्ञात युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया। बुधवार को पीड़िता थाने पहुंची और अपने बयान दर्ज करवाए। मॉडल हरियाणवी म्यूजिक इंडस्ट्री में भी एक्टिव रही हैं। वह एक गाने में नजर आ चुकी हैं।

See also  झारखंड में बड़े पैमाने पर DSP का तबादला, गृह कारा और आपदा प्रबंधन विभाग ने जारी की अधिसूचना

पटना एयरपोर्ट पर यात्री के हैंड बैग में कारतूस मिलने से हड़कंप, CISF ने दबोचा

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now