लुटेरों से छीन ली पिस्टल, पटना में लूटपाट की बड़ी कोशिश नाकाम; जेवर शोरूम के दो कर्मियों को मिलेगा इनाम

Picture of Live Dainik

Live Dainik

August 12, 2025

patna_news_

पटनाः बोरिंग रोड में अपराधियों ने एक नामी-गिरामी जेवर शोरूम के दो कर्मियों रंजीत कुमार और अनंत पर फायरिंग कर 18.50 लाख रुपये लूटने की कोशिश की। बैंक में रुपये जमा कराने जा रहे दोनों कर्मी दिलेरी दिखाते हुए लुटेरों से भिड़ गए। गमीनत रही कि अपराधियों द्वारा चलाई गई गोली दीवार पर लगी। इसके बाद दोनों ने लुटेरे से उसकी पिस्टल भी छीन ली। अपने कमजोर पता देख बदमाश हेलमेट छोड़कर बाइक सवार बाहर खड़े अपने साथी के साथ भाग निकला।

घटना सोमवार की सुबह 11.55 बजे एसके पुरी थानांतर्गत बोरिंग रोड स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा के निचले तल्ले पर हुई। इधर, घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन शुरू की। सचिवालय डीएसपी 2 साकेत कुमार ने बताया कि पुलिस अपराधियों की तलाश में छापेमारी कर रही है।

बारिश में ट्रैक के नीचे से निकली मिट्टी, नमो भारत ट्रेन बाल-बाल बची; पटना-मोकामा रेलखंड पर टला हादसा

See also  Bihar Chunav LIVE: बिहार में 121 सीटों के लिए वोटिंग जारी, तेजस्वी-तेजप्रताप,सम्राट चौधरी, अनंत सिंह और मैथिली ठाकुर के भाग्य का फैसला होगा ईवीएम में बंद

बोरिंग रोड स्थित जेवर शोरूम से दोनों कर्मी चारपहिया वाहन से बैंक ऑफ बड़ौदा पहुंचे। गाड़ी से उतरने के बाद दोनों पहले तल्ले पर स्थित बैंक में जाने लगे। तभी सीढ़ी के पास ही एक अपराधी आ धमका। उसके हाथ में पिस्टल थी। लुटेरे ने रंजीत और अनंत से कहा, पैसा दे दो, नहीं तो गोली मार देंगे। इसके बाद हाथ से रुपयों से भरा बैग छीनने लगने। दोनों कर्मियों ने दिलेरी दिखाई और लुटेरे के साथ उलझ गए। यह देख अपराधी ने फायरिंग कर दी।

किस्मत ठीक थी कि गोली दीवार पर जा लगी। इसके बावजूद दोनों कर्मियों ने हिम्मत नहीं हारी। लुटेरे के साथ उठा-पटक के दौरान रंजीत को चोट भी आई। इसके बावजूद कर्मियों ने अपराधी से पिस्टल भी छीन ली। इसके बाद लुटेरे हेलमेट छोड़कर भाग निकला। बाहर उसका साथी बाइक स्टार्ट कर खड़ा था। लुटेरे की नाइन एमएम की पिस्टल और गोलियों को पुलिस ने जब्त कर लिया है।

See also  मुकदमों की सैंचूरी से पहले मारा गया JJMP का सुप्रीमो पप्पू लोहरा, पढ़िए कैसे हुआ आतंक का अंत

पटना एयरपोर्ट पर यात्री के हैंड बैग में कारतूस मिलने से हड़कंप, CISF ने दबोचा

लुटेरों का चेहरा सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है। घटना के बाद दोनों लुटेरे बाइक से ही एसकेपुरी पार्क के पीछे से भाग निकले। एफएसएल की टीम भी मौके पर पहुंची। एफएसएल ने जरूरी साक्ष्य इकट्ठा किये हैं। सूत्रों की मानें तो अब तक की तफ्तीश में यह बात सामने आई है कि लुटेरे शोरूम से ही दोनों कर्मियों की रेकी कर रहे थे।

लुटेरे के हाथ में पिस्टल देख किसी ने भी जेवर शोरूम के दोनों कर्मियों की मदद नहीं की। जिस समय घटना हुई, उस वक्त सीढ़ी पर एक व्यक्ति जा रहा था। उसने बैंक के भीतर जाकर पूरी जानकारी दी। तब भी कोई सामने नहीं आया। दोनों कर्मी अकेले ही अपराधी से लड़ते रहे। गोली की आवाज सुनकर बैंक प्रबंधन ने थाने को खबर दी।

लुटेरे के हाथ में पिस्टल देखने के बाद भी जान की परवाह किए बगैर उससे भिड़ने वाले जेवर शोरूम के दोनों कर्मियों को पुरस्कृत किया जाएगा। पटना पुलिस दोनों कर्मियों को पुरस्कृत करेगी। जेवर शोरूम के कर्मी रंजीन ने बताया कि जब लुटेरे ने उससे रुपये मांगे तो वे समझ गए कि सामने अपराधी है। उसने फौरन उसका विरोध किया। उसके साथी अनंत ने भी उसका साथ दिया। अनंत ने लुटेरे को पकड़ने की कोशिश की। अपराधी के गोली चलाने के बाद दोनों उससे पिस्टल छीनने की कोशिश की। दिलेरी दिखाकर उसने अपराधी को पकड़ा और अनंत ने उससे पिस्टल छीन ली।

See also  JSSC पेपर लीक मामले के CBI जांच की मांग को लेकर विधानसभा परिसर में BJP का प्रदर्शन

आज भी चौकी पर ही सोते हैं नीतीश कुमार, अशोक चौधरी ने बताया- सीएम के बेडरूम में बस 3 सामान

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now