नाम बदलकर जनजातीय युवती को प्रेम जाल में फंसाया, हत्या के बाद शव के टुकड़े करने वाले हत्यारे को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Picture of Live Dainik

Live Dainik

December 9, 2023

c5618df2 1a52 4a88 959c 1c26e929f62e
गुमला- 5 दिसंबर को सदर थानाक्षेत्र के फोरी गांव में युवती के शव मिलने के मामले को शनिवार को पुलिस ने सुलझा लिया। पूरे मामले का खुलासा होने के बाद पूरा मामला प्रेम प्रसंग का सामने आया है। युवती की हत्या करने वाले शख्स ने पुलिस के सामने आपने जुर्म को कबूल कर लिया है जिसे पुलिस ने शनिवार को जेल भेज दिया।
आरोपी से पूछताछ के बाद एसपी हरविंदर सिंह ने पूरे मामले को मीडिया के सामने रखा। आरोपी से पूछताछ में पता चला कि आरोपी एसान उर्फ बादल उर्फ छोटू ने अपना नाम और धर्म बदलकर रनिया थानाक्षेत्र की रहने वाली मृतक युवती को पहले प्यार में फंसाया फिर बाद में उसकी बहुत शातिर बनकर हत्या कर दी। आरोपी ने कबूल किया कि 27 नवंबर को उसने युवती को पहले सदर थानाक्षेत्र के फोरी गांव में बुलाया। फिर कुआं के पास मृतक युवती को अपने विश्वास में लेकर उसके कपड़े खुलवाये फिर उसपर जानलेवा हमला किया। युवती के तीन टुकड़े करके उसके शव को कुआं में फेंक दिया।
आरोपी एसान ने पुलिस को दिये अपने बयान में कहा कि युवती से उसकी पहले से जान पहचान थी। युवती उसे मोबाइल में कुछ फोटो दिखाकर ब्लैकमेल कर रही थी। गुस्से में आकर आरोपी ने पूरी साजिश रची और युवती की हत्या कर दी। उसने स्वीकार किया कि अकेले ही उसने पूरे घटना को अंजाम दिया है।

See also  खान सर की गिरफ्तारी पर रोक जारी रहेगी, गार्डो की जमानत पर 30 जून को सुनवाई
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now