रांचीः बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने सनसनीखेज आरोप लगाया है। उन्होने आरोप लगाया है कि 2024 झारखंड विधानसभा चुनाव के दौरान असम के मुख्यमंत्री हेमंता बिस्वा सरमा को पुलिस अधिकारी ने फंसाने की कोशिश की थी।
हेमंत सोरेन 50 वर्ष के हुए, 10 अगस्त 1975 को नेमरा में हुआ था जन्म, बर्थ डे पर शिबू सोरेन को इस तरह कर रहे हैं याद
मरांडी ने दावा किया कि पुलिस अधिकारी ने पिछले साल झारखंड विधानसभा चुनावों के दौरान दिल्ली और गुवाहाटी की यात्रा करने के लिए किसी को पैसे दिए थे। उन्होंने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से यह स्पष्ट करने का आग्रह किया कि क्या ये कथित कार्य उनकी जानकारी में हुए थे।झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा के सह-प्रभारी सरमा ने गुवाहाटी में कहा कि यह एक राजनीतिक साजिश हो सकती है और वह इस मामले पर मरांडी से बात करेंगे।
हेमंत सोरेन नेमरा में किसानों के बीच पहुंचे, सिंचाई से जुड़ी परेशानियों की ली जानकारी, बारिश में भींगते हुए मुख्यमंत्री ने लिया जायजा
मरांडी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कहा कि झारखंड में विधानसभा चुनाव के वक्त झारखंड के किस वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व सरमा को षडयंत्र कर फंसाने का प्रयास करने लिये किसको दो-दो बार पैसे देकर दिल्ली और गुवाहाटी भेजा था? इसका खुलासा भी प्रमाण के साथ बहुत जल्द होगा। मरांडी ने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जी, क्या ये सब नीच काम आपकी जानकारी में हो रहा था या आपकी बिना जानकारी में? आपको इसका खुलासा करना चाहिए।
झारखंड में विधानसभा चुनाव के वक्त झारखंड के किस सीनियर पुलिस अधिकारी ने असम के मुख्यमंत्री श्री @Himantabiswa जी को षडयंत्र कर फँसाने का प्रयास करने लिये किसको दो-दो बार पैसे देकर दिल्ली और गुवाहाटी (असम ) भेजा था? इसका खुलासा भी प्रमाण के साथ बहुत जल्द होगा।
मुख्यमंत्री…
— Babulal Marandi (@yourBabulal) August 9, 2025
झारखंड के जमीन घोटाला में ACB का एक्शन, 7 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
उन्होंने कहा कि हेमंत जी, क्या आपको नहीं लगता कि जो अफसर पद और पैसे के लालच में देश के किसी प्रतिष्ठित ऊंचे पद पर बैठे व्यक्ति के बारे में ऐसी घटिया हरकत और षड्यंत्र करने का दुस्साहस कर सकता है वो बुरा वक्त आने पर अपने फायदे के लिए आपके साथ भी ऐसा घटिया और गंदा काम नहीं कर सकता ?
चुनाव आयोग को तेजस्वी यादव ने दो वोटर आईडी कार्ड पर दिया जवाब, RJD ने पूछा- कैसे बने 2 EPIC
भाजपा नेता ने यह भी आरोप लगाया कि एक समय इन्हीं लोगों ने उनके कार्यकलापों का कच्चा चिट्ठा लिखकर दस्तावेजों के साथ सौ से भी ज्यादा नामी-बेनामी शिकायती चिट्ठियां भेजने का काम संभाल रखा था।उन्होंने झारखंड के मुख्यमंत्री को सलाह दी कि वे राज्य सरकार की एजेंसियों से इस मामले की विस्तृत जांच करवाएं।
निशिकांत दुबे देवघर मंदिर में VVIP दर्शन मामले को लेकर गिरफ्तारी देने पहुंचे, कहा-क्या FIR करने वाला राहुल-हेमंत के दामाद हैं
इस घटनाक्रम पर प्रतिक्रिया देते हुए असम के मुख्यमंत्री ने गुवाहाटी में कहा कि वह कथित साजिश के संबंध में बाबूलाल मरांडी से बात करेंगे। सरमा ने एक कार्यक्रम से इतर कहा कि दो महिलाएं मेरे कार्यालय में आई थीं और उनमें से एक असम की थी। वे संदिग्ध तरीके से बात कर रही थीं, लेकिन मैंने उनके साथ वैसे ही व्यवहार किया जैसे मैं आम लोगों के साथ करता हूं। असम में अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं।




