शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन की सेहत में कोई सुधार नहीं, ऑपरेशन पर शनिवार को होगा फैसला

मंत्री रामदास सोरेन की स्थिति में कोई सुधार नहीं, अमेरिका के डॉक्टर ने वीडियो से किया लाइव अध्ययन

रांचीः दिल्ली के अपोलो अस्पताल में भर्ती झारखंड के शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन की स्थिति गंभीर बनी हुई है। मुंबई और बेंगलुरू से आये विशेषज्ञ डॉक्टरों ने अपोलो अस्पताल के डॉक्टरों के साथ मंत्री के स्वास्थ्य को लेकर मंत्रणा की। इसके बाद तय किया गया कि यदि स्थिति यथावत रही तो शनिवार को उनका ऑपरेशन किया जायेगा।

नेमरा में हेमंत सोरेन से मिलने आ रहे हैं ग्रामीण, मां रुपी सोरेन और भाई बसंत के साथ इस तरह हो रही बात..
सोमवार को उनका एप्निया टेस्ट होना था, लेकिन तकनीकी कारणों से वह नहीं हो सका। यह टेस्ट मंगलवार को किए जाने की संभावना थी पर उस दिन भी नहीं हुआ। एप्निया टेस्ट के जरिए यह पता लगाया जाएगा कि मस्तिष्क किस हद तक सक्रिय है। जीवनरक्षक प्रणाली के सहारे के बिना शरीर कितनी प्रतिक्रिया दे सकता है।

यूपी में एनकाउंटर, पुलिस ने झारखंड के कुख्यात अपराधी आशीष को घायल कर पकड़ा, AK 47 बरामद
वहीं बुधवार को शिक्षा मंत्री का हालचाल जानने भू-राजस्व मंत्री दीपक बिरूवा और जेएमएम नेता बाघराय मार्डी के नेतृत्व में छह प्रतिनिधिमंडल दिल्ली पहुंचा। जेएमएम प्रवक्ता कुणाल षारंगी ने बताया कि मंत्री की हालत गंभीर लेकिन स्थित है। डॉक्टर लगातार उनके स्वास्थ्य की निगरानी रख रहे है।

See also  दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर हमला, युवक ने मारा थप्पड़, सिर पर मेज लगने से लगी चोट
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now