वोटर लिस्ट लालू यादव की बेटी रोहिणी ने उठाये सवाल,पूछा- एक ही मकान नंबर में तिवारी, सिन्हा, अंसारी, पासवान, मुस्तफा और यादव कैसे!

Picture of Live Dainik

Live Dainik

August 3, 2025

वोटर लिस्ट लालू यादव की बेटी रोहिणी ने उठाये सवाल,पूछा- एक ही मकान नंबर में तिवारी, सिन्हा, अंसारी, पासवान, मुस्तफा और यादव कैसे!

पटनाः बिहार में वोटर लिस्ट को लेकर घमासान मचा हुआ है। पिछले दो दिनों से लालू यादव के परिवार की ओर से वोटर लिस्ट में गड़बड़ी पर सवाल उठाये जा रहे है। तेजस्वी यादव ने पहले वोटर लिस्ट में अपना नाम काटे जाने का दावा किया तो उसके जवाब में चुनाव आयोग की ओर से उनके नाम पर दो-दो वोटर लिस्ट होने की बात कहते हुए नोटिस जारी कर दिया गया।

तेजस्वी यादव को चुनाव आयोग ने भेजा नोटिस, दो वोटर आईडी मामले में बढ़ी बिहार के नेता प्रतिपक्ष की मुश्किलें
आयोग ने दो-दो वोटर आईडी कार्ड पर तेजस्वी से जवाब मांगा तो लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने एक ही मकान नंबर पर हार जाति और धर्म के लोगों के नाम होने को लेकर सवाल खड़ा कर दिया। रोहिणी ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि मतदाता पुनरीक्षण के पश्चात् चुनाव आयोग की नई मतदाता सूची के मुताबिक बिहार के दीघा विधानसभा के एक ही मकान , मकान नंबर 107 में तिवारी, सिन्हा, अंसारी, पास्वान, मुस्तफ़ा, यादव सब एक साथ रह रहे हैं और बिहार में डॉग बाबू , सोनालिका ट्रैक्टर , देवी – देवताओं के नामों पर भी वोटर आई – कार्ड बने हैं .. ऐसे में भाजपा व् सत्ताधारी गठबंधन को फायदा पहुँचाने के लिए हड़बड़ी में संपन्न ये पूरी प्रक्रिया सवालों व् संदेहों के घेरों में है और माननीय न्यायालय के द्वारा इस पर स्वतः संज्ञान लेते हुए चुनाव आयोग पर विधि – सम्मत कार्रवाई किए जाने की जरूरत है ..
हैरान करने वाली बात तो ये है कि इतनी गड़बड़ियों के बाद भी चुनाव आयोग बिहार में निष्पक्ष चुनाव कराने का दावा कर रहा है , पूरा सत्ताधारी खेमा चुनाव आयोग का पक्षधर बन इस गड़बड़ी भरी प्रक्रिया को सही साबित कर रहा है और प्रक्रिया में हुई गड़बड़ियों को स्वीकारने की बजाए बड़ी बेशर्मी से आरोप विपक्ष पर लगा रहा है, मानो मतदाता पहचान पत्र विपक्ष बनाता हो…!!

See also  शरद पवार के हाथ से छीना NCP का सिंबल ,अजित पवार ही ‘घड़ी’ के असली मालिक, चुनाव आयोग का फ़ैसला

 

ड्राफ्ट वोटर लिस्ट पर सियासी दलों की एक भी आपत्ति नहीं, बिहार में SIR को लेकर चुनाव आयोग ने जारी किए आंकड़े

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now