ड्राफ्ट वोटर लिस्ट पर सियासी दलों की एक भी आपत्ति नहीं, बिहार में SIR को लेकर चुनाव आयोग ने जारी किए आंकड़े

Picture of Live Dainik

Live Dainik

August 3, 2025

ड्राफ्ट वोटर लिस्ट पर सियासी दलों की एक भी आपत्ति नहीं, बिहार में SIR को लेकर चुनाव आयोग ने जारी किए आंकड़े

पटनाः बिहार में मतदाता सूची पुनरीक्षण (SIR) के बाद जारी हुई नई ड्राफ्ट वोटर लिस्ट के 48 घंटे तक किसी भी राजनीतिक दल ने किसी तरह की कोई आपत्ति दर्ज नहीं कराई है। इसकी जानकारी भारत निर्वाचन आयोग ने साझा की है। आयोग ने 1 अगस्त दोपहर 3 बजे से 3 अगस्त दोपहर 3 बजे तक के आंकड़े का ब्यौरा दिया है। आपको बता दें एक अगस्त को बिहार की प्रारूप मतदाता सूची आम लोगों के लिए जारी हुई थी।

तेजस्वी यादव को चुनाव आयोग ने भेजा नोटिस, दो वोटर आईडी मामले में बढ़ी बिहार के नेता प्रतिपक्ष की मुश्किलें
जारी आकंड़ों के मुताबिक ड्राफ्ट रोल को लेकर किसी भी राजनीतिक दल की ओर से अबतक कोई आपत्ति दर्ज नहीं हुई है। राजनीतिक दलों की बात करें तो भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के सबसे ज्यादा 53,338 बीएलए हैं,आरजेडी के 47,506, जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) के 36,550, कांग्रेस के 17,549, लोजपा (आर) के 1,210, रालोजपा के 1,913, सीपीआई माले के 1,496, बीएलए हैं।

See also  बिहार में जारी होंगे नए वोटर कार्ड,BLO को देनी होगी फोटो,आ गया नया अपडेट

निशिकांत दुबे ने मनोज तिवारी के लिए तोड़ दिये नियम, बाबा बैद्यनाथ मंदिर में भारी विरोध के बीच हुआ VVIP दर्शन
इसके अलावा बीएसपी के 74, आम आदमी पार्टी के 1, सीपीआई (मार्क्सवादी) के 899, नेशनल प्यूपल पार्टी के 7, और राष्ट्रीय लोक समता पार्टी के 250 बीएलए गहन मतदाता पुनरीक्षण अभयान में शामिल हुए थे। लेकिन किसी भी दल की ओर से अभी तक कोई आपत्ति दर्ज नहीं कराई गई है। हालांकि मतदाताओं द्वारा सीधे तौर पर प्राप्त आपत्तियां 941 हैं। वहीं 18 वर्ष या उससे अधिक आयु प्राप्त करने वाले नए मतदाताओं से प्राप्त प्रपत्र 4374 हैं।

Gxa hE3WYAA QAO

बिहार में कांग्रेस को विधानसभा चुनाव से पहले बड़ा झटका, दलित चेहरे और 6 बार के विधायक अशोक राम JDU में शामिल
आपको बता दें राज्य में महागठबंधन के सहयोगी दल लगातार एसआईआर को लेकर चुनाव आयोग को घेर रहे हैं। जिसमें आरजेडी, कांग्रेस, लेफ्ट दल शामिल हैं। लेकिन ड्राफ्ट रोल जारी होने के 48 घंटों में किसी भी सियासी दल की कोई आपत्ति आयोग को नहीं मिली है।

See also  हेमंत सोरेन को गुरुनानक देव की 556वें प्रकाश पर्व उत्सव में शामिल होने का मिला न्योता
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now