गुमला जिले में पुलिस पदाधिकारियों का बड़ा फेरबदल, कई थाना प्रभारी इधर से उधर

Picture of Live Dainik

Live Dainik

August 3, 2025

jharkhand police transfer posting

गुमला जिला के पुलिस प्रशासन ने कई थाना प्रभारियों का तबादला किया है। इस संबंध में पुलिस अधीक्षक हारिस बिन जमां की ओर से आदेश जारी किया गया है। जिसमें कहा गया है कि यह तबादले तत्काल प्रभाव से लागू होंगे। सभी अधिकारियों को अपने-अपने नए पदस्थापन स्थलों पर अविलंब योगदान देने का निर्देश दिया गया है।

तबादलों की सूची

1. पु०नि० गुलशन भेंगरा, जो अब तक SC/ST थाना प्रभारी थे, को पुलिस अंचल निरीक्षक बसिया के पद पर पदस्थापित किया गया है।
2.पु०अ०नि० सुनील रविदास, रायडीह थाना से स्थानांतरित होकर SC/ST थाना प्रभारी बनाए गए हैं।
3. पु०अ०नि० अनिकेत कुमार गुप्ता, को सुरसांग थाना प्रभारी बनाया गया है।
4. पु०अ०नि० संदीप कुमार यादव, को रायडीह थाना प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
5. पु०अ०नि० तरुण कुमार को पुलिस केंद्र गुमला से स्थानांतरित कर पालकोट थाना प्रभारी बनाया गया है।
6. पु०अ०नि० मो० जहाँगीर को पुसो थाना प्रभारी नियुक्त किया गया है।
7. पु०अ०नि० कृष्ण कुमार अब चैनपुर थाना प्रभारी होंगे।
8. पु०अ०नि० अर्जुन कुमार यादव, भरनो थाना से स्थानांतरित होकर विशुनपुर थाना प्रभारी बनाए गए हैं।
9. पु०अ०नि० मोहन कुमार सिंह, को कुरूमगढ़ थाना प्रभारी नियुक्त किया गया है।
10. पु०अ०नि० मुकेश प्रसाद टुडू, को स्थानांतरित कर पुलिस केंद्र, गुमला भेजा गया है।
11. पु०अ०नि० कुन्दन कुमार सिंह, रायडीह से हटाकर पुलिस केंद्र, गुमला में पदस्थापित किए गए हैं।
12. पु०अ०नि० राहुल कुमार दसौंधी, पालकोट से पुलिस केंद्र, गुमला में स्थानांतरित हुए हैं।
13. पु०अ०नि० प्रकाश तिर्की, पुसो से पुलिस केंद्र, गुमला में भेजा गया है।
14. पु०अ०नि० कुन्दन कुमार चौधरी, चैनपुर से स्थानांतरित होकर पुलिस केंद्र, गुमला में नियुक्त हुए हैं।
15. पु०अ०नि० मुनेश तिवारी, कुरूमगढ़ से पुलिस केंद्र, गुमला भेजे गए हैं।

See also  NIC पोर्टल में छेड़छाड़ कर हड़प ली रांची में 200 एकड़ जमीन, डाटा इंट्री ऑपरेटर ने कैसे किया इतना बड़ा खेल

पुलिस अधीक्षक हारिस बिन जमां ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिया है कि वे शीघ्र अपने नए कार्यस्थलों पर योगदान देकर अनुपालन प्रतिवेदन समर्पित करें। साथ ही सभी संबंधित अधिकारियों और शाखाओं को सूचना देकर आवश्यक कार्रवाई के लिए कहा गया है।

इसे भी पढ़ेंः

शक्तिवर्धक दवा खाकर करता था सेक्स,विरोध करने पर पत्नी की कर दी हत्या

बिहार में गैस एजेंसी में घुसकर अपराधियों ने मचाया तांडव, संचालक को मारी गोली, कैश लेकर हुए फरार

झारखंड में फर्जी कागज बनाकर बेच दी थी 103 एकड़ जमीन, अब राजस्व विभाग ने DC से मांगी रिपोर्ट

gumla-police-transfer

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now