Weather: झारखंड में पड़ सकते हैं ओले, आंधी- बारिश का अलर्ट; 11 अप्रैल तक का मौसम का हाल

Picture of Live Dainik

Live Dainik

April 8, 2025

झारखंड में आज कहीं होगी हल्की बारिश तो कहीं दिखेगा लू का कहर, गढ़वा, पलामू और चतरा में हीट वेव

रांचीः झारखंड के विभिन्न हिस्सों में तेज गर्मी पड़ रही है। मौसम विभाग (IMD) की मानें तो जल्द झारखंड में मौसम बदलने वाला है। रांची और आसपास के क्षेत्रों में मंगलवार से अगले चार दिन तक आसमान में बादल छाने के साथ हल्की बारिश के आसार हैं। मंगलवार से तेज हवा के साथ कुछ स्थानों पर वज्रपात का येलो अलर्ट भी मौसम विभाग ने जारी किया है। मौसम में होने वाले इस बदलाव से लोगों को गर्मी से भी राहत मिलने की उम्मीद है।

IMD के अनुसार, अगले चार दिन तक सूबे के विभिन्न हिस्सों में आंधी और बारिश वाला मौसम रहेगा। मौसम विभाग ने 9 अप्रैल को झारखंड में कुछ स्थानों पर ओले गिरने की संभावना जताई है। मौसम विभाग ने 8 अप्रैल को गढ़वा, पलामू, लातेहार, चतरा, लोहरदगा, हजारीबाग, रांची, खुंटी, कोडरमा, रामगढ़, गिरिडीह, बोकारो, सरायकेला, पूर्वी सिंहभूम, साहेबगंज, गोड्डा, पाकुड, दुमका, देवगढ़, जामतारा और धनबाद जिलों के अलग-अलग हिस्सों में गरज चमक और तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश या बौछारें पड़ने का यलो अलर्ट जारी किया है।

See also  झारखंड में दूसरे चरण का प्रचार खत्म, लाइवदैनिक से बोले हेमंत मेहनत करता हूं , 23 को साकारात्मक परिणाम आएगा

बोकारो में मुर्गी फॉर्म में लगी भीषण आग; 1200 मुर्गिया जलकर खाक

मौसम विभाग ने 9 अप्रैल को झारखंड के रामगढ़, रांची, खुंटी, गिरिडीह, बोकारो, सरायकेला, पश्चिमी सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम, साहेबगंज, गोड्डा, पाकुड, दुमका, देवगढ़, जामतारा, गुमला, लोहरदगा, सिमडेगा, जामतारा और धनबाद जिलों के अलग-अलग हिस्सों में गरज चमक और तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश या बौछारें पड़ने का यलो अलर्ट जारी किया है।

मौसम विभाग ने 10 अप्रैल को झारखंड के गढ़वा, पलामू, लातेहार और चतरा जिलों में गरज चमक और तेज हवाओं के साथ बौछारें पड़ने का यलो अलर्ट जारी किया है। वहीं लोहरदगा, हजारीबाग, रांची, गुमला, खुंटी, कोडरमा, रामगढ़, गिरिडीह, बोकारो, सिमडेगा, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला, बोकारो, धनबाद, देवगढ़, जामतारा, गोड्डा, पाकुड, दुमका, देवगढ़ और साहेबगंज जिलों के अलग-अलग हिस्सों में गरज चमक और तेज हवाओं के साथ बौछारें पड़ने और ओले गिरने का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

शराब पीने के लिए पैसे नहीं दिये तो मां को मार डाला, रांची के चान्हो में कलयुगी बेटे की करतूत

See also  क्या 'धुरंधर' के लिए मुसीबत बनीं 'अवतार: फायर एंड एश' या खा गई मात, जानें कमाई

मौसम विभाग ने 11 अप्रैल को झारखंड के गढ़वा, पलामू, लातेहार और चतरा जिलों में गरज चमक और तेज हवाओं के साथ बौछारें पड़ने का यलो अलर्ट जारी किया है। वहीं मौसम विभाग ने लोहरदगा, हजारीबाग, रांची, गुमला, सिमडेगा, खुंटी, कोडरमा, रामगढ़, बोकारो, गिरिडीह, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला, बोकारो, धनबाद, देवगढ़, जामतारा, गोड्डा, पाकुड, दुमका, देवगढ़ और साहेबगंज जिलों के अलग-अलग हिस्सों में गरज चमक और तेज हवाओं के साथ बौछारें पड़ने और ओले गिरने का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

वाराणसी में 6 दिन तक 23 लोगों ने छात्रा से किया गैंगरेप, दिल दहला देने वाली वारदात में 10 गिरफ्तार

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now