रोहतास में सीलिंग की जमीन पर बवाल, थाने पर पथराव, कई पुलिसकर्मी घायल

Picture of Live Dainik

Live Dainik

July 31, 2025

रोहतास में सीलिंग की जमीन पर बवाल, थाने पर पथराव, कई पुलिसकर्मी घायल

रोहतासः जिले के दिनारा प्रखंड क्षेत्र में सीलिंग की जमीन को लेकर हुए विवाद में दो पक्षों के तनाव की स्थिति पैदा हो गई। जिसे निपटाने के लिए पुलिस पहुंची थी। जमीन बेल बेलवैया गांव निवासी शिवजी सिंह उर्फ बबूआ सिंह की बताई जा रही है। रोपाई के लिए जमीन की जुताई का काम चल रहा था। जिसका दूसरे पक्ष ने जोरदार विरोध किया। शिकायत पर पहुंची पुलिस ने जुताई का काम रुकवा दिया। जिसके बाद दूसरे पक्ष के आक्रोशित लोगों ने पुलिस थाने पर ही हमला बोल दिया।

भागलपुर में छेड़खानी का विरोध करने पर विधवा की हत्या, मोबाइल नंबर नहीं देने पर मार दी गोली
दियारा थाने पर पथराव किया गया, जिसमें कई पुलिसकर्मियों को गंभीर चोटें आई हैं। थाने में खड़ी कई गाड़ियों को चकनाचूर कर दिया गया है। थाने में रखा फर्नीचर और कुर्सियां भी तोड़ दी गई है। वहीं दूसरे पक्ष के एक व्यक्ति के गोली लगने से घायल होने की भी खबर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। हालांकि प्रशासन इस बात से इनकार कर रहा है।

See also  बीजेपी की आक्रोश रैली के जवाब में जेएमएम का झारखंडी अधिकार मार्च; चुनाव से पहले बड़ा शक्ति प्रदर्शन

बाहूबली आनंद मोहन के बेटे चेतन के साथ मारपीट! पटना एम्स में आधे घंटे तक बनाए रखा बंधक
थाने पर पथराव और पुलिकर्मियों हमले के मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी रौशन कुमार मौके पर पहुंच कर की जांच में जुटे हैं। आरोपियों की धरपकड़ के लिए सघन अभियान चलाया जा रहा है। घायल पुलिसवालों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now