डोनाल्ड ट्रंप ने दिया भारत को झटका, लगाया 25 % टैरिफ, ट्रेड डील के तैयारियों के बीच किया एकतरफा एलान

Picture of Live Dainik

Live Dainik

July 30, 2025

trump modi

डेस्कः अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भारत को मित्र राष्ट्र कहते है लेकिन बुधवार को उन्होने भारत को बड़ा झटका दिया है। ट्रंप ने अमेरिका और भारत के बीच ट्रेड डील को लेकर एक तरफा एलान करते हुए भारत पर 25 प्रतिशत टैरिफ लगा दिया है। अमेरिका राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने खुद इसका ऐलान किया है। ट्रंप ने बताया कि 1 अगस्त से भारत पर ये लागू होगा।

रूस के कैमचटका में 8.7 तीव्रता का भूकंप,कुरील आईलैंड में सुनामी, जापान से कैलिफोर्निया तक तबाही का अलर्ट
टैरिफ लगाते हुए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत के लिए धमकी भरी भाषा का प्रयोग किया। डोनाल्ड ट्रंप ने ये टैरिफ भारत को रूस से दोस्ती निभाने की वजह से लगाया है। दरअसल, भारत रूस से बीते कई सालों से सबसे ज्यादा कच्चा तेल आयात कर रहा है। जिस वजह से अमेरिकी राष्ट्रपति ने भारत के ऊपर 25 प्रतिशत का टैरिफ और साथ में जुर्माना लगाया है।दरअसल, ट्रेड डील को लेकर भारत और अमेरिका के बीच लंबे समय से बातचीत चल रही थी. अब जाकर खुद ट्रंप ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर इसकी जानकारी दी है।

See also  साहिबगंज में नौकरी के बाद पहली ही पोस्टिंग में घूस लेते गिरफ्तार हुआ बड़हरवा एमओ, ACB ने 40 हजार रुपये लेते रंगे हाथ दबोचा

trump truth 1024x576 1

‘अल्लाह हू अकबर’ चिल्ला कर विमान को बम से उड़ाने की धमकी,भारतीय यात्री ने आसमान में किया खूब ड्रामा- VIDEO
रूस और यूक्रेन के बीच पिछले 3 साल से युद्ध चल रहा है, जिस वजह से यूरोप के देशों ने रूस के ऊपर कई प्रतिबंध लगाए हुए हैं और यूरोपीय देश रूस से कच्चे तेल और गैस आयात नहीं कर रहे है। इस वजह से भारत पिछले कई सालों से रूस से सस्ता कच्चा तेल खरीद रहा है, जो कि अमेरिका और यूरोप की आंखों की किरकिरी बना हुआ था। इसी के चलते अमेरिकी राष्ट्रपति ने भारत के ऊपर 25 प्रतिशत का टैरिफ और जुर्माना लगाया है।गौरतलब है कि इस वित्त वर्ष की अप्रैल-जून तिमाही में अमेरिका को भारत का एक्‍सपोर्ट 22.8 प्रतिशत बढ़कर 25.51 अरब डॉलर हो गया, जबकि आयात 11.68 प्रतिशत बढ़कर 12.86 अरब डॉलर हो गया।

रूस के सुदूर पूर्वी तटीय इलाकों में सुनामी की चेतावनी, जापान, अलास्का और हवाई में भी खतरा संभव

See also  रांची में कारोबारी प्रिंस श्रीवास्तव पर जानलेवा हमला, गैंगस्टर अमन श्रीवास्तव का चचेरा भाई है प्रिंस

डोनाल्ड ट्रंप के भारत पर लगाए गए 25 प्रतिशत के टैरिफ का असर कल शेयर बाजार में दिखाई दे सकता है। जानकारों के अनुसार टैरिफ का निर्णय भारतीय शेयर बाजार पर नेगेटिव असर डाल सकता है और बाजार में बड़ी गिरावट देखने को मिल सकती है। जबकि बीते दो कारोबारी दिनों में शेयर बाजार उछाल देखने को मिला है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now