‘अल्लाह हू अकबर’ चिल्ला कर विमान को बम से उड़ाने की धमकी,भारतीय यात्री ने आसमान में किया खूब ड्रामा- VIDEO

‘अल्लाह हू अकबर’ चिल्ला कर विमान को बम से उड़ाने की धमकी,भारतीय यात्री ने आसमान में किया खूब ड्रामा- VIDEO

डेस्कः ब्रिटेन में रविवार को एक easyJet विमान को आपातकालीन लैंडिंग करनी पड़ी। एक भारतीय नागरिक ने फ्लाइट के अंदर बम से उड़ाने की धमकी दी और “अल्लाहु अकबर” के नारे लगाए। अपनी इन हरकतों से वह यात्रियों और क्रू को डराने लगा। आरोपी की पहचान 41 वर्षीय अभय देवदास नायक के रूप में हुई है, जो लुटन में रहता है।

रूस के कैमचटका में 8.7 तीव्रता का भूकंप,कुरील आईलैंड में सुनामी, जापान से कैलिफोर्निया तक तबाही का अलर्ट

इस घटना के बाद आरोपी को ग्लास्गो एयरपोर्ट पर उतरते ही गिरफ्तार कर लिया गया और सोमवार को उसे पैस्ले शेरिफ कोर्ट में पेश किया गया। उस पर हमला करने और विमान की सुरक्षा खतरे में डालने की गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। मामला सोलम्न प्रक्रिया के तहत चलाया जा रहा है, जो स्कॉटलैंड में गंभीर अपराधों की सुनवाई के लिए अपनाई जाती है। आपको बता दें कि नायक ने कोई दोष स्वीकार नहीं किया और अदालत ने उसे हिरासत में भेज दिया। अब उसका अगला पेशी 5 अगस्त को होगी।

See also  पटना से फर्जी महिला IAS पति के साथ गिरफ्तार,₹34.74 लाख की ठगी का आरोप

महिला दारोगा से पटना जक्शन पर गाली-गलौज और धक्का-मुक्की, ट्रेन से उतरने के दौरान बवाल

फ्लाइट रविवार सुबह 7 बजे लुटन से ग्लास्गो के लिए रवाना हुई थी। बीच रास्ते में नायक अचानक टॉयलेट से बाहर निकलकर जोर-जोर से चिल्लाने लगा। उसने कहा, “मैं फ्लाइट में बम लगाऊंगा! अमेरिका को मौत! ट्रंप को मौत! अल्लाहु अकबर!” वह महिला एयर होस्टेस को धक्का दे रहा था और काफी आक्रामक हो गया। इस हरकत से यात्रियों में दहशत फैल गई।

वकील की नाराजगी दूर करने के लिए IAS ने कान पकड़कर लगाई उठक-बैठक, तैनाती के पहले दिन हो गया हंगामा

फ्लाइट की पंक्ति 21 में बैठे एक पुरुष यात्री ने तत्काल स्थिति को संभालते हुए नायक को पकड़कर नीचे गिराया और उसे जमीन पर दबोच लिया। दो अन्य पुरुष यात्रियों ने भी मदद की। नायक की जेबों की तलाशी ली गई और बैग की जांच भी की गई। एक यात्री ने बताया कि उसके पास शरणार्थी पहचान पत्र था और वह भारतीय नागरिक लग रहा था। पूछे जाने पर उसने कहा, “मैं ट्रंप को संदेश देना चाहता था।”

See also  सत्ता के खिलाफ है वोट ? दूसरे चरण में 8️⃣ आठ प्रतिशत कम वोटिंग, नहीं निकले मतदाता

 

डिंपल यादव पर TV चैनल के स्टूडियों में की आपत्तिजनक टिप्पणी, समाजवादी पार्टी के नेताओं ने कर दी पिटाई

फ्लाइट को ग्लास्गो एयरपोर्ट के एक दूरस्थ हिस्से में उतारा गया, जहां फायर ब्रिगेड और पुलिस टीम पहले से मौजूद थी। नायक को हथकड़ी लगाकर उतारा गया। अब काउंटर टेररिज़्म यूनिट मामले की जांच कर रही है और सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो फुटेज का विश्लेषण कर रही है।एयरलाइन ने बयान जारी कर कहा, “हमारे क्रू को ऐसी परिस्थितियों में तेजी से निर्णय लेने और उड़ान की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रशिक्षित किया गया है। हम किसी भी स्थिति में यात्रियों की सुरक्षा से समझौता नहीं करते।”

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now