मेरी मां के आंसू तब गिरे थे, जब… अमित शाह को प्रियंका वाड्रा ने ऐसे दिया जवाब

मेरी मां के आंसू तब गिरे थे, जब... अमित शाह को प्रियंका वाड्रा ने ऐसे दिया जवाब

डेस्कः संसद के मॉनसून सत्र में ऑपरेशन सिंदूर को लेकर चल रही बहस में प्रियंका गांधी ने गृहमंत्री अमित शाह पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने गृहमंत्री द्वारा बाटला हाउस एनकाउंटर में मारे गए लोगों को लेकर सोनिया गांधी के आँसुओं पर की गई टिप्पणी पर तंज कसते हुए कहा कि आप उनके आँसुओं तक चले गए, लेकिन इस हमले के जिम्मेदार आतंकी पहलगाम की बैसरन घाटी में कैसे पहुंचे इसका जवाब नहीं दिया और न ही यह बताया कि आखिर वहां पर सुरक्षा कर्मी मौजूद क्यों नहीं थे।

पहलगाम हमले में शामिल तीनों आतंकी मारे गए, गृह मंत्री अमित शाह ने संसद में किया एलान
कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी ने इस दौरान अपने परिवार की व्यक्तिगत क्षति का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा, “आज मैं 26 परिवारों के दर्द की बात इस सदन में कर पा रही हूं तो उसके पीछे वही दर्द है जो मैंने सहा है।” चर्चा के दौरान प्रियंका गांधी ने हमला बोलते हुए कहा कि पहलगाम आतंकी हमले के बाद क्या सेना प्रमुख ने या इंटेलीजेंस प्रमुख ने इस्तीफा दिया? क्या गृह मंत्री ने इस्तीफा दिया? इस्तीफा तो छोड़िए, इस हमले की जिम्मेदारी तक नहीं ली।

भाई वीरेंद्र की मुसीबत और बढ़ी, हड़काने वाले पंचायत सचिव ने SC-ST थाने में दर्ज कराई FIR
मुंबई हमलों के बाद हुए थे इस्तीफे, अब क्यों नहीं?
वायनाड से सांसद प्रियंका गांधी ने कहा कि जब गौरव गोगोई ने कल इसी सदन में जिम्मेदारी की बात कही तो राजनाथ सिंह सिर हिला रहे थे, लेकिन गृह मंत्री हंस रहे थे और उन्होंने कहा कि मुंबई हमले के बाद मनमोहन सरकार ने कुछ नहीं किया। जब घटना चल रही थी, तभी तीन आतंकियों को मार दिया गया था और एक बचा था जिसे पकड़ा गया और बाद में फांसी दी गई थी। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री और देश के गृह मंत्री ने तब इस्तीफा दे दिया था। प्रियंका ने कहा कि राजनाथ जी उरी-पुलवामा के समय गृह मंत्री थे, आज वह रक्षा मंत्री हैं। अमित शाह के समय मणिपुर जल रहा है, दिल्ली दंगे हुए, पहलगाम हुआ और आज भी वह गृह मंत्री हैं। क्यों? इस्तीफे क्यों नहीं दिए, देश जानना चाहता है।

मनीष कश्यप भिड़ गए यूटयूबर्स से, हुई धक्का-मुक्की, जन सुराज के कार्यक्रम में जमकर हंगामा
आप कितने भी ऑपरेशन कर लें…
प्रियंका ने कहा कि जब पहलगाम हमला हुआ, तो सभी एकजुट होकर खड़े हो गए। दोबारा होगा तो दोबारा भी खड़े हो जाएंगे। देश पर हमला होगा तो हम सब सरकार के साथ खड़े हो जाएंगे। उन्होंने केंद्र सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि पहलगाम के बैसरन वैली में जो 26 लोग मारे गए, उनमें से 25 भारतीय थे। आप कितने भी ऑपरेशन कर लें, इस सच के पीछे छिप नहीं सकते कि उनको आपने उन्हें कोई सुरक्षा नहीं दी। वे भगवान भरोसे थे।

 

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now