निमिषा प्रिया की बच गई जान, यमन में पलट दिया गया मौत की सजा का फैसला

Picture of Live Dainik

Live Dainik

July 29, 2025

Kerala-nurse-Nimisha-Priya-is-on-death-row-in-Yeme

Nimisha Priya Case: यमन में सजा-ए-मौत का सामना कर रहीं भारतीय नर्स निमिषा प्रिया को बड़ी राहत मिली है। खबर है कि यमन में अधिकारियों ने उनकी सजा को पूरी तरह से पलट दिया है और फांसी को रद्द करने का फैसला किया है। निमिषा को साल 2017 में यमनी नागरिक तलाल अब्दो महदी की हत्या के मामले में दोषी पाया गया था। इसके बाद हाल ही में उन्हें 16 मई को फांसी देने का ऐलान किया गया था, जिसे टाल दिया गया था।

समाचार एजेंसी एएनआई ने भारतीय ग्रैंड मुफ्ती एपी अबुबकर मुसलैयार के दफ्तर के हवाले से लिखा, ‘निमिषा प्रिया की मौत की सजा को पहले निलंबित कर दिया गया था, अब उसे पूरी तरह पलट दिया गया है। सना में हुई उच्च स्तरीय बैठक में पहले निलंबित की हुई सजा को पूरी तरह से रद्द करने का फैसला किया गया है।’ सना यमन की राजधानी है और यहीं जेल में निमिषा सजा काट रही हैं।

See also  चलती कार में खुलेआम लिपलॉक करते Couple का Video Viral, सोशल मीडिया पर भड़के लोग

झारखंड के स्कूल में लेट पहुंचने पर 200 उठक-बैठक की सजा, चार छात्राएं हुई बेहोश, अस्पताल में भर्ती

हालांकि, ग्रैंड मुफ्ती के कार्यालय ने यह भी जानकारी दी है कि अब तक यमनी सरकार से आधिकारिक संदेश नहीं मिला है। वहीं, भारत सरकार के विदेश मंत्रालय की तरफ से भी अब तक सजा रद्द होने की पुष्टि नहीं की गई है।

प्रिया को पहले फांसी 16 जुलाई को दी जानी थी। केरल के पलक्कड़ जिले की नर्स प्रिया को 2017 में अपने यमनी व्यापारिक साझेदार की हत्या का दोषी ठहराया गया था। उसे 2020 में मौत की सजा सुनाई गई थी और उसकी अंतिम अपील 2023 में खारिज कर दी गई थी। वह वर्तमान में यमन की राजधानी सना की एक जेल में बंद है।

भाई वीरेंद्र की मुसीबत और बढ़ी, हड़काने वाले पंचायत सचिव ने SC-ST थाने में दर्ज कराई FIR

38 साल की निमिषा ने साल 2008 में बेहतर रोजगार के लिए यमन का रुख किया था। वहां उनकी मुलाकात महदी से हुई और दोनों ने मिलकर क्लीनिक खोलने का फैसला किया। बाद में कथित तौर पर दोनों की साझेदारी में तनाव आ गया और खबरें हैं कि तलाल ने निमिषा के पति होने का दावा करना शुरू कर दिया था और उसे परेशान करता था। कथित तौर पर निमिषा का पासपोर्ट भी अपने कब्जे में कर लिया था।

See also  बरेली में साली को लेकर फरार हुआ जीजा, अगले ही दिन उसकी बहन के साथ भाग गया साला

मीडिया रिपोर्ट्स में यमनी अधिकारियों के हवाले से बताया गया है कि निमिषा ने साल 2017 में तलाल को बेहोश कर पासपोर्ट वापस लेने की कोशिश की थी, लेकिन ड्रग ओवरडोज के चलते तलाल की मौत हो गई। इस केस में निमिषा को गिरफ्तार किया गया और फिर साल 2018 में उन्हें हत्या का दोषी पाया गया। निमिषा की मौत की सजा रोकने के लिए केंद्र सरकार भी लगातार प्रयास कर रही थी।

झारखंड प्रारंभिक विद्यालय प्रशिक्षित सहायक आचार्य संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा-2023 का रिजल्ट जारी, देखिये सफल अभ्यर्थियों की लिस्ट

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now