बिहार के सुपौल में नदीं में डूबी नाव, 12 लोग थे सवार; महिला की मौत, 4 की तलाश जारी

Picture of Live Dainik

Live Dainik

September 24, 2025

boat_collapse_in_bihar

सुपौलः बिहार के सुपौल जिले में एक बड़ा नाव हादसा हुआ है। यहां त्रिवेणीगंज थाना क्षेत्र के गुड़िया पंचायत अंतर्गत बेलापट्टी वार्ड संख्या-1 में मंगलवार शाम यह हादसा हुआ। बेलापट्टी स्थित बेंगा धार में घास लेकर घर लौट रही एक नाव अचानक पलट गई। हादसे में नाव पर सवार करीब 12 लोग नदी में डूब गए।

स्थानीय ग्रामीणों की तत्परता से सात लोगों को बाहर निकाल लिया गया है। एक महिला को अस्पताल ले जाया जा रहा था कि रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। मृतका की पहचान छातापुर थाना क्षेत्र के डहरिया पंचायत वार्ड संख्या-2 चकला गांव निवासी मटर मुखिया की पत्नी संजन देवी के रूप में हुई है।

भारत-पाकिस्तान समेत 7 युद्ध मैंने रुकवाए, UN में डोनाल्ड ट्रंप ने फिर अलापा राग

ग्रामीणों के अनुसार, नाव पर दो नाविक सहित 12 लोग सवार थे। सभी लोग नदी पार कर घास लेने गए थे और लौटने के दौरान यह हादसा हुआ। नाव पर 10 महिलाएं और 2 पुरुष नाविक सवार बताए जा रहे है । नाव पर गौरी देवी, सरिता देवी, अवधि देवी, ममता देवी, रीमा कुमारी, अंजली कुमारी, काजल कुमारी, अनिता देवी, पथरी देवी, संजन देवी (मृतका), मंजू देवी तथा दो नाविक मौजूद थे।

See also  सूरजभान सिंह RJD में शामिल होंगे; Ex MP पत्नी-भाई के साथ लालू-तेजस्वी से आज मिलेंगे

इनमें से 7 लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया है, जबकि 4 लोग अब भी लापता हैं। घटनास्थल पर त्रिवेणीगंज, जदिया और छातापुर थाने की पुलिस पहुंच चुकी है और राहत एवं बचाव कार्य जारी है। बताया जाता है कि हादसा त्रिवेणीगंज, छातापुर और जदिया थाना क्षेत्र की सीमा पर हुआ, लेकिन घटनास्थल त्रिवेणीगंज थाना क्षेत्र में आता है।

एसडीएम अभिषेक कुमार ने बताया कि नाव पर 12 लोग सवार थे, जिसमें से 7 को ग्रामीणों ने सुरक्षित निकाल लिया है। एक महिला की मौत हो चुकी है, जबकि 4 अब भी लापता हैं। एनडीआरएफ की टीम को बुलाया गया है और खोज अभियान जारी है।

‘डम डम डिगा डिगा’ गाने पर झूमने लगे हेमंत सोरेन के मंत्री और विधायक, वीडियो हुआ सोशल मीडिया वायरल

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now